लाइफस्टाइल

New Year Jokes In Hindi: नए साल आने की खुशी में दोस्तों को सुनाएं ये 10 मजेदार जोक्स और हिंदी चुटकुले, हंसते-हंसते होंगे लोटपोट

New Year Jokes In Hindi (नए साल के जोक्स): नया साल आने वाला है और इसलिए हम नए साल के जोक्स और मजेदार चुटकुले के साथ आ गए हैं। इन जोक्स को आप अपने दोस्त और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं और उनके आने वाले साल को ठहारे से भरा बना सकते हैं।

Image

happy new year 2025 jokes in hindi

New Year Jokes In Hindi (नए साल के दोक्स): नए साल की नई शुरुआत (Happy New Year 2025) हंसते-मुस्कुराते और जोर जोर से खिलखिलाते हुए हो जाए तो इससे बेहतर क्या ही हो सकता है। ये साल अपने आखिरी पड़ाव में है और नए साल की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों को नए साल के दोस्त भेजेंगे तो उनका दिन ठहाकों से भरा होगा और मन खुश होगा। यहां हम आपके पढ़ने और दोस्तों को सुनाने के लिए न्यू ईयर जोक्स (Naye Saal Ke Jokes) के शानदार जोक्स-चुटकुले लेकर आए हैं। आइये देखते हैं नए साल पर जोक्स हिंदी में और साथ ही मजेदार चुटकुले भी-

1) ऊपरवाला करे नए साल में आपको इतनी खुशियां मिले कि..

आप खरीदों आलू और थेले में से प्याज निकले,

आप मूंगफली छीलो और उसमें से काजू निकले

2) नया साल आने वाला है..

भगवान मुझे हर किसी को सेम टू यू बोलने की शक्ति देना।

3) पप्पू- गलती से भी 31 दिसंबर 2024 की रात 11:59 PM पर वाशरूम मत जाना।

गप्पू- क्यों...

पप्पू- क्योंकि सीधे अगले साल ही बाहर निकलोगे!

जनहित में जारी

Happy New Year Jokes In Hindi

4) इतिहास गवाह है कि जब भी कोई नया साल आया है..

साल भर से ज्यादा टिक नहीं पाया है।

5) आज रात 12 बजे से PM बदल जाएगा..

क्यों रात 12 बजे के बाद से तो AM लग जाएगा न..

6) चार दिन से एक कैलेंडर बेचने रखा हुआ है,

साला अभी तक नहीं बिका..

और Olx वाले बोलते है, 'यहां सबकुछ बिकता है'

अरे किसी किसी को चाहिए हो तो बताना.. टिप टॉप हालत में बेचना है।

सिर्फ एक ही साल पुराना है 2024 का कैलेंडर..

7) पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है।

इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है?

पप्पू - वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है,

लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं!

बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है...!!!

पड़ोसी बेहोश

Naye Saal Ke Chutkule

8) संता अपने दोस्त से- नया साल शुरू होने वाला है,कोई गलती, गुस्ताखी, या खता हो गई हो तो टेंशन मत लो...

बंता- अच्छा ऐसा है क्या?

संता- हां माफी मांग लो, मैं आज अच्छे मूड में हूं,

बंता ने फिर मांगी तो नहीं मांगी लेकिन संता की धुनाई जरूर कर दी।

9) गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई हूं, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है

बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, ये ले 10 रुपये

अभी रिक्शा करके घर जा और ले कर आ पर्स...

10) सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!

पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,

दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और

तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!

यह लो मेरा टैबलेट...!

पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...!

अब पति सदमे में है...!

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article