Mahashivratri 2024 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का बड़ा महत्व है। इस दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। इसीलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस साल शिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। शिवरात्रि के मौके पर सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं शिवरात्रि के मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप अपनों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें शिवरात्रि विशेज, कोट्स, शायरी, मैसेज, फोटोज, वीडियोज।
Mahashivratri 2024 Wishes in Hindi
1. ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
हैप्पी महाशिवरात्रि 2024!

Happy Mahashivratri 2024
2.काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
3. एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं !
4. तन की जाने
मन की जाने
जाने चित की चोरी
उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

Mahashivratri Wishes
5. ना पूछो मुझसे मेरी पहचान
मैं तो भस्मधारी हूं
भस्म से होता जिनका श्रृंगार
मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं!
हैप्पी शिवरात्रि !
6. आज जमा लो भांग का रंग
आपके जीवन बीते खुशियों के संग
भोलेनाथ की कृपा बसरे आप पर
आपकी जिंदगी में भर जाए नई उमंग!
महाशिवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं !
7. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का!
हैप्पी शिवरात्रि 2024 !

Happy Mahashivratri wishes 2024
8. अद्भुत भोले तेरी माया
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया
तू ही मेरे दिल में समाया
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
9. गरज उठे गगन सारा
समंदर छोड़े, अपना किनारा
हिल जाये जहान सारा
जब गूंजे महादेव का नारा
महाशिवरात्रि 2024 की हार्दिक बधाई !

Happy Mahashivratri 2024 Quotes
10. मैंने तेरा नाम ले लेकर ही सारे काम किए हैं
लोग समझते हैं कि मैं किस्मत वाला हूं
पर असल में तो भोले मेरा सारा काम बनाता है।
महाशिवरात्रि 2024 की हार्दिक बधाई !
