लाइफस्टाइल

Happy International Youth Day 2024 Hindi Wishes, Messages, Images: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस आज, अपनों को भेजें इटरनेशनल यूथ डे के ये खास शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी हिंदी में

Happy International Youth Day 2024 Wishes, Images, Messages In Hindi: युवा किसी भी राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। लेकिन अगर कहीं यह कमज़ोर हो जाते हैं तो राष्ट्र भी अंधकार में जा सकता है। युवाओं की समस्याओं को समझना और उन्हें प्रेरित करते रहना जरूरी है। इसी बात के मद्देनजर हर साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जाता है।

Image

International Youth Day Wishes in Hindi

Happy International Youth Day 2024 Hindi Wishes, Messages, Images, Quotes, Shayari: आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस है। हर साल 12 अगस्त को ये दिन दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। आज का दिन युवाओं को प्रेरित करने का है। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए कि युवाओं की सृजनात्मकता और समर्पण से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन आ सकता है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवा रीढ़ की हड्डी होते हैं। हम जिस तरह के सामाजिक बदलाव की कल्पना करते हैं वह बिना युवाओं की भागीदारी के कभी हकीकत में नहीं बदल सकती। तो आज युवा दिवस के इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, सहकर्मियों और करीबियों को खास तरीके से शुभकामना संदेश दे सकते हैं:

International Youth Day 2024 Wishes in Hindi

तुम रोक ना सकोगे वो तूफान बनकर आएगा,

आज का युवा हर समस्या का हल लाएगा।

Happy International Youth Day

बुलंद हो हौसला तो मुट्ठी में हर मुकाम है,

मुश्किलें और मुसीबतें, तो जिंदगी में आम हैं।

जिंदा हो तो ताकत रखो बाजुओं में लहरों के खिलाफ तैरने की,

क्योंकि लहरों के साथ बहना तो लाशों का काम है।

Happy International Youth Day

3

International Youth Day Wishes Images

मेहनत करने वालो की सफलता पक्की होती है,

युवाओ के हाथ में ही तो देश की तरक्की होती है।

Happy International Youth Day

जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो,

ठीक उसी समय पर उसे करना चाहिए,

नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है।

Happy International Youth Day

International Youth Day 2024 Quotes

- युवाओं के पास अद्भुत ऊर्जा और उत्साह है, उनमें परिवर्तन लाने की गजब की शक्ति है।

- युवाओं की आवाज़ को सुनना, उनके सपनों को साकार करना, और उनकी आशाओं को संजीवनी देना, यही समाज की सच्ची प्रगति है।

- युवा दिवस का उत्सव अधूरा है, अगर हम युवाओं के जीवन को, हर संभव तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में काम नहीं करते हैं।

2

Happy International Youth Day

- जब युवा उठ खड़े होते हैं, तो दुनिया में असीम संभावनाएं जन्म लेती हैं। यह उनका समय है चमकने का

- युवाओं का कर्तव्य स्वयं, अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार होना है।

- किसी भी देश के लिए यह बेहद जरूरी है कि, वह अपने युवाओं को सही दिशा दे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि, युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो।

- युवा नादान और भोला है, लेकिन वो इस दौर में सबसे बड़ा दिमाग रखता है।

- युवाओं की सृजनात्मकता और समर्पण से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन आ सकता है। आज का दिन युवाओं को प्रेरित करने का है।

5

Happy Youth Day 2o24

International Youth Day 2024 Shayari

- कैसे आकाश में सूराख़ नहीं हो सकता

एक पत्थर तो तबीअत से उछालो यारो

- बारे दुनिया में रहो ग़म-ज़दा या शाद रहो

ऐसा कुछ कर के चलो याँ कि बहुत याद रहो

- तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा

तिरे सामने आसमाँ और भी हैं

- जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं

वही दुनिया बदलते जा रहे हैं

- वक़्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमाँ

हम अभी से क्यूँ बताएँ क्या हमारे दिल में है

1

International Youth Day Wishes in Hindi

- जलाने वाले जलाते ही हैं चराग़ आख़िर

ये क्या कहा कि हवा तेज़ है ज़माने की

इस अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुनिया भर के युवाओं को सलाह है कि जिंदगी तब शुरू होती है जब आप खुद पर विश्वास करने लगते हैं। तो कुछ और करने से पहले, खुद पर विश्वास करना शुरू कर दें। देख लिजिएगा कि कैसे ये दुनिया आप पर विश्वास करेगी।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article