Happy Indian Constitution Day (Samvidhan Divas) 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन साल 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हो गया था। हालांकि, ये लागू 26 जनवरी 1950 में हुआ था। संविधान भारत के लोकतंत्र की सर्वश्रेष्ठ किताब है। संविधान से जहां देश के नागरिकों को उनके अधिकार मिलते हैं। वहीं, सरकार को काम करने की शक्ति मिलती है। इस दिन आप अपने करीबियों को खास अंदाज में बधाई दे सकते हैं।
संविधान ने राज्य की शक्तियों को तीन अंगों में बांटा है। पहला अंग है विधायिका। विधायिका के पास कानून को बनाने और खारिज करने की शक्तियां होती है। विधानसभा, संसद, सांसद और विधायक विधायिका के भाग हैं। कार्यपालिका का काम कानून और बिल का प्रारूप बनाने और शासन करने का अधिकार होता है। राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री, सीएम, पीएम कार्यपालिका है। वहीं, तीसरा अंग न्यायपालिका है। न्यायपालिका संविधान की विवेचना करती है। संविधान दिवस पर आप कोट्स, मैसेज, वॉलपेपर भेजकर बधाई दे सकते हैं।
Happy Indian Constitution Day Wishes
संविधान देता है समानता का अधिकार,
अब इंसान नहीं कर सकता है,
इंसान का तिरस्कार।
भलाई का जिसमें है विधान,
वही है भरतीय संविधान।
शासन संचालन का है विज्ञान,
सबसे प्यारा हमारा संविधान।

Constitution Day
संविधान हिन्दुस्तान की जान है,
भरतीय के अधिकारों की पहचान है।
जनता की भलाई है मूलमंत्र,
संविधान ने दिया ऐसा प्रजातंत्र।
हर दिन संभाल के रखो, मेरा देश महान बना है।
शहीदों के लहू की स्याही से, ये संविधान बना है

Constitution Day
हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा विधान है,
सबको जोड़कर रखे ऐसा भारत का संविधान है।
हर किसी को संविधान का सम्मान करना चाहिए,
सच की जीत हो, अन्याय का दमन होना चाहिए।

Samvidhan Diwas
आइए हम सब राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता को कायम रखने का संकल्प लें। संविधान दिवस 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Samvidhan Diwas
संविधान दिवस के शुभ अवसर पर सभी भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सत्यमेव जयते।
