
Happy Indian Army Day 2022 Wishes Images, Quotes: इंडियन आर्मी डे पर सेना के जाबांज जवानों को दें शुभकामनाएं, बनाएं उनका दिन बेहद स्पेशल
Happy Indian Army Day 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: भारतीय थल सेना के (Indian Army) हर साल 15 दिसंबर का दिन बेहद खास रहता है। साल 1949 में इसी दिन फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे। इसके बाद फील्ड मार्शल केएम करियप्पा भारतीय आर्मी के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। साथ ही, देश और उसके नागरिकों की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के बलिदान को सलाम करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस वर्ष हम 75वां भारतीय सेना दिवस मना रहे हैं। यहां कुछ शुभकामना संदेश हम आपके लिए पेश कर रहे हैं जो आप अपने प्रियजनों या भारतीय सेना की सेवा करने वाले लोगों को भेज सकते हैं।