अपने हाथों से गर्लफ्रेंड-बीवी के लिए मीठी-मीठी चॉकलेट, प्यार होगा दुगना, देखें होममेड चॉकलेट रेसिपी
- Authored by: अवनी बागरोला
- Updated Feb 9, 2026, 11:54 AM IST
आज वैलेंटाइन्स वीक का तीसरा दिन है, आज के दिन पर रोमांटिक कपल्स चॉकलेट डे मनाते हैं। इस दिन पर एक दूसरे को चॉकलेट देने का तो रिश्ते में मिठास घोलने का बहुत महत्व है। ऐसे में अगर आप भी चॉकलेट डे पर कुछ खास करना चाहते हैं। तो चॉकलेट खरीदें नहीं बल्कि खुद बनाएं। देखें होममेड चॉकलेट कैसे बनाएं, रेसिपी।
घर पर चॉकलेट कैसे बनाएं
Homemade Chocolate Recipe in Hindi: आज वैलेंटाइन्स वीक का तीसरा दिन है, इस दिन पर चॉकलेट डे मनाया जाता है। चॉकलेट डे पर कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्यार जताते हैं तो अपने रिश्ते में मिठास घोल देते हैं। इस चॉकलेट डे पर आपको भी अपने पार्टनर को चॉकलेट देना है, तो बाजार से खरीदी हुई चॉकलेट नहीं.. बल्कि उससे ज्यादा स्पेशल होगी आपके हाथों से बनी हुई स्वादिष्ट होममेड चॉकलेट्स। बेशक ही कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स हमेशा खरीदे हुए गिफ्ट्स से ज्यादा बेहतर होते हैं। ऐसे में यहां देखें इस चॉकलेट डे पर आप घर पर कैसे मात्र तीन चीजों की मदद से चॉकलेट बना सकते हैं। ये रही दस मिनट में घर पर ही शुद्ध, स्वादिष्ट और पूरी तरह प्राकृतिक चॉकलेट बनाने की रेसिपी।
चॉकलेट बनाने के लिए सामान
कोको पाउडर (अनस्वीटन्ड) - 1/2 कप
नारियल तेल या कोको बटर - 1/2 कप (पिघला हुआ)
मेपल सिरप या शहद - 3 से 4 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
विशेष स्वाद के लिए (वैकल्पिक): वनीला एसेंस की कुछ बूंदें, बारीक कटे हुए सूखे मेवे, समुद्री नमक का एक चुटकी।
चॉकलेट बनाने की रेसिपी
1. एक बाउल में कोको पाउडर और पिघला हुआ नारियल तेल (या कोको बटर) लें। अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे। मिश्रण चिकना और चमकदार हो जाना चाहिए।
2. अब इसमें मेपल सिरप या शहद मिलाएं। ध्यान रहे, मिठास आपकी पसंद के अनुसार ही हो। वनीला एसेंस भी इसी स्टेप में मिलाएं।
3. इस मिश्रण को किसी सिलिकॉन मोल्ड या छोटे-छोटे कप में डाल दें। ऊपर से बारीक कटे बादाम, काजू या अखरोट डाल सकते हैं। थोड़ा सा समुद्री नमक छिड़कने से स्वाद में नमकीन-मीठा अनोखा संतुलन आ जाता है।
4. मोल्ड्स को फ्रिज में कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए रख दें, जब तक चॉकलेट पूरी तरह से सेट न हो जाए।
5. सेट हो जाने के बाद मोल्ड से चॉकलेट्स को आसानी से निकाल लें। आपकी घर की बनी ताजा, स्वादिष्ट और प्यार से भरी चॉकलेट बनकर तैयार है।
इस रेसिपी को फॉलों कर बनाई गई होममेड चॉकलेट और आपके एफर्ट्स जरूर ही आपको पार्टनर को खूब पसंद आने वाले हैं। इस रेसिपी को आप एक साथ मिलकर भी बना सकते हैं, काफी रोमांटिक अनुभव होगा। एक बार बना लेने के बाद आप इसमें अपने मनपसंद फ्लेवर, जैसे नारियल, संतरे का छिलका या मसाले जोड़कर इसे और भी अनोखा बना सकते हैं। जरूर ही आपको इस चॉकलेट डे पर अपनी और अपने पार्टनर की पसंद वाली चॉकलेट बनाकर एन्जॉय करनी चाहिए।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल
