लाइफस्टाइल

Birthday Wishes For Mother In Hindi: इन खूबसूरत संदेशों से अपनी मां को दें जन्मदिन की बधाई, भेजें ये फोटोज, वॉलपेपर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 20, 2024, 07:03 AM IST

Birthday Wishes For Mother In Hindi: अगर आपकी मां का जन्मदिन है और इसे आप खास बनाना चाहते हैं तो ये प्यार भरा संदेश भेजकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें बर्थडे विशेज, कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज।

Image

Birthday Wishes For Mother In Hindi

Birthday Wishes For Mother In Hindi: जब बात हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति की होती है तो उसमें सबसे पहले मां का नाम आता है। 'मां' एक ऐसा शब्द है जिसमें हर बच्चे की पूरी दुनिया बसती है। मां के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वैसे तो मां के लिए हर दिन ही खास होता है लेकिन मां का जन्मदिन हर बच्चे के लिए सबसे खास होता है। बच्चे अपनी मां के जन्मदिन तो खास और यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। मां के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए बच्चे सरप्राइज प्लान करते हैं और गिफ्ट्स देते हैं। इसके साथ ही कई लोग खूबसूरत संदेश के जरिए मां के प्रति अपना प्यार जताते हैं। ऐसे में अगर आपकी मां का जन्मदिन है और इसे आप यादगार बनाना चाहते हैं तो ये खूबसूरत संदेश, कोट्स, मैसेज, फोटोज भेज सकते हैं।

BIRTHDAY WISHES FOR MOTHER IN HINDI (बर्थडे विशेज फॉर मदर इन हिंदी)

1. जिंदगी में ख़ुशी हो तो उसे किस्मत कहते हैं,

जिंदगी में सच्चा दोस्त हो तो उसे खुशनसीब कहते हैं

जिंदगी में हमसफ़र हो तो उसे प्यार कहते हैं

लेकिन जिंदगी में आप जैसी माता हो तो

उसे भाग्य कहते हैं !

2. इस जगत में एक ही न्यायालय ऐसा है

जहां सारे गुनाह माफ हो जाते हैं

और वो है 'मां'!

दुनिया में सबसे अच्छी

मां को जन्मदिन मुबारक हो!

3. जब जब कागज पर लिखा मैंने

मां तुम्हारा नाम,

मेरी कलम अदब से बोल उठी

हो गये चारों धाम !

Happy Birthday Maa !

4. मेरी दुनिया में इतनी जो शौहरत है

मेरी मां की बदौलत है,

ऐ ऊपर वाले और क्या देगा तु

मेरे लिये तो मेरी मां ही मेरी सबसे बड़ी दौलत है !

जन्मदिन मुबारक मां !

BIRTHDAY QUOTES FOR MOTHER IN HINDI (बर्थडे कोट्स फॉर मदर इन हिंदी)

5. दुनिया की सारी रौनक

देख ली, मगर जो सकून

तेरे आंचल में है मां

वो और कहीं नहीं है !

Happy Birthday Maa !

6. सर पर जो हाथ फेरे तो हिम्मत मिल जाये,

मां एक बार मुस्कुरा दे तो जन्नत मिल जाये।

जन्मदिन मुबारक मां !

7. चलती फिरती आंखों से अजां देखी है,

मैंने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है।

जन्मदिन की शुभकामनाएं मां !

8. मुझे मालूम नहीं कि दुनिया में

भगवान है या नहीं,

मेरी इस छोटी सी दुनिया में मेरी

मां ही मेरा भगवान है!

हैप्पी बर्थडे मां !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article