लाइफस्टाइल

Guru Tegh Bahadur Quotes: सफलता कभी अंतिम नहीं होती... शहीदी दिवस पर करीबियों को भेजें गुरु तेग बहादुर के ये 10 अनमोल विचार

Guru Tegh Bahadur Quotes: शहीदी दिवस के मौके पर आज हम आपके साथ उनके कुछ कोट्स शेयर कर रहे हैं। आप इन कोट्स को अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि के साथ जरूर शेयर कर उनका दिन स्पेशल बनाएं।

Image

Guru Tegh Bahadur Quotes: गुरु तेग बहादुर के 10 अनमोल विचार।

Photo : Twitter

Guru Tegh Bahadur Quotes: हर साल 24 नवंबर को शहीदी दिवस (Shaheedi Diwas) गुरु तेग बहादुर (Guru Tegh Bahadur) की पुण्य तिथि के रूप में मनाया जाता है। वह सिखों के दस गुरुओं में से नौवें थे। 1621 में जन्मे वे गुरु हरगोबिंद के सबसे छोटे पुत्र थे। उन्हें मुगल सम्राट औरंगजेब ने 1675 में 24 नवंबर को फांसी दे दी थी। तभी से इस दिन को उनके शहादत दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। एक गुरु के रूप में उन्होंने देशभर में भ्रमण कर धार्मिक स्वतंत्रता का उपदेश और प्रचार किया। उनके कार्यों, विचारों और लेखों को 'गुरु ग्रंथ साहिब' में शामिल किया गया था। आज शहीदी दिवस है और इस मौके पर हम आज आपके साथ उनके कुछ कोट्स (Guru Tegh Bahadur Quotes) शेयर कर रहे हैं। आप आज शहीदी दिवस (Shaheedi Diwas 2023) के मौके पर इन कोट्स को अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि के साथ शेयर कर उनका दिन और भी ज्यादा खास बना सकते हैं।

गुरु तेग बहादुर कोट्स (Guru Tegh Bahadur Quotes)

1. सफलता कभी अंतिम नहीं होती, विफलता कभी घातक नहीं होती, इनमें जो मायने रखता है वो है साहस।

2. हार और जीत ये आपके सोच पर निर्भर है, मान लो तो हार है और ठान लो तो जीत है।

3. गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती है, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने की साहस हो।

4. दिलेरी डर की गैरमौजूदगी नहीं, बल्कि यह फैसला है कि डर से भी जरूरी कुछ है।

5. एक सज्जन व्यक्ति वह है जो अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए।

6. प्यार पर एक और बार और हमेशा एक और बार यकीन करने का साहस रखिए।

7. हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो, घृणा से विनाश होता है।

8. साहस ऐसी जगह पाया जाता है जहां उसकी संभावना कम हो।

9. डर कहीं और नहीं, बस आपके दिमाग में होता है।

10. महान कार्य छोटे-छोटे कार्यों से बने होते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article