लाइफस्टाइल

Holi Jokes Hindi: होली में बिन भांग चढ़ेंगी मस्ती, इन फनी जोक्स के जरिए दोस्तों को दें होली की बधाई

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 8, 2023, 01:30 PM IST

Holi Jokes 2023- Holi Jokes, shayari, status, message in Hindi: होली की धूम चारों ओर सिर चढ़कर बोल रही है, खुशी और रंगों का त्योहार होली हर जगह बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मजाक मस्ती और नई शुरुआत का आगाज करता ये त्योहार दोस्तों और परिवार वालों के साथ मनाने का अलग ही मजा है। फन के लिए देखें होली जोक्स, शायरी, स्टेटस इन हिंदी।

Image

holi jokes

Holi Jokes 2023- Holi Jokes, shayari, status, message in Hindi: ढेर सारी मजाक-मस्ती, रंग और खुशियों का त्योहार होली आज पूरे देश में मनाई जा रही है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ धूमधाम से रंग खेलने और स्वादिष्ट पकवान खाने का अलग ही आनंद है। बुराई पर अच्छाई की जीत और नई शुरुआत का आगाज करती होली, हर किसी के लिए बेहद खास होती है। जमकर रंगों में डूबने के साथ ही आप अपने चाहने वालों के साथ त्योहार पर कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

बुरा न मानो होली है! कहकर रंग लगाने के साथ आप होली पर दोस्त और रिश्तेदारों के संग मजाकिया अंदाज में यादगार पल जी सकते हैं। होली की धूम में चार चांद लगाने के लिए आप अपने जान पहचान वालों के साथ ये होली जोक्स और फनी मेसेज शेयर करें। जिन्हें पढ़कर वे बिना भांग पीए ही हंस हंस कर लोट पोट हो जाएंगे। ये रहे कुछ शानदार Holi Jokes जिन्हें आप दोस्तों-रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज सकते हैं।

Holi Jokes 2023 in Hindi : Funny Message, Status, Shayari for Holi in Hindi

- आवश्यक सूचना‼ Holi में इतने भी पुराने कपड़े मत पहन लेना कि जिससे कोई तुम्हें रोटी हाथ में थमाकर चला जायें।

- अब क्या रंग और क्या होली... वो तो Valentines के दिन ही किसी और की हो ली…

- मेरी ओर से… सरकारी नौकरी वाले को ‘हैप्पी होली’ प्राइवेट नौकरी वालों को ‘शुभ होली’ और housewife को ‘कैसी होली, काहे की होली’… बस बनाते रहो पूरन पोली।

- बुरा न मानो होली है कहकर रंग डाल जाने वाले लोगों सुधर जाओ, नहीं तो दिवाली आने पर हम भी बुरा न मानो, दिवाली है कहकर आप पर बम डाल देंगे।

- होली वाले दिन इतनी भी होली ना खेलें कि

अपने ही घर में आने के लिए आधार कार्ड दिखाना पड़े

- धरती से निकला आलू

लो हो गया फाल्गुन चालू

चूहा निकला बिल से

हैप्पी होली दिल से

- जो पूरी सर्दी नहीं नहाए

हो रही है उनको नहलाने की तैयारी

अगर बाहर तुम नहीं आए, तो

घर में आकर मारेंगे पिचकारी

- जीजा जी की साली को सलाह- जो लोग बुरा न मानो होली है

ये कहकर आप रंग डाल जाते हैं

दिवाली आने पर आप भी

बुरा न मानो, दिवाली है

कहकर उनपर बम डाल देना।

- आदमी पड़ोसन के साथ होली खेलते वक्त बरते खास सावधानी.. वरना बगैर रंग डाले पत्नी आपका गाल लाल सकती है! जनहित में जारी…

- अगर आप में से किसी के पास शोले फिल्म के गब्बर सिंह का नंबर हो, तो कृपया उसे बता देना कि होली इस बार 8 मार्च को है... नहीं तो साला बार-बार पूछता रहता है कब है होली...?

- होली खेलने के बाद ही पता चला कि कितना भी महंगा फेशवॉस लगा लो, रंग तो कपड़े धोने वाले साबुन से ही निकलेगा

- भोलू- हर सन्डे तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है? शिवी- अरे मैं हर सन्डे होली खेलती हूं। भोलू- क्यों ? शिवी- अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है कि Sunday मतलब Holi-Day

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article