लाइफस्टाइल

मैगी है या सोना? इतने में बिक रही एक प्लेट 'बकरे के नखरे' वाली Maggi, दाम सुन लोग रह गए हक्के-बक्के

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 14, 2023, 05:56 PM IST

10 रुपये में मिलने वाली मैगी पेट भरने के साथ साथ मुंह के टेस्ट को भी बदल देती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि अगर 10 वाली मैगी 400 में मिलने लगे तो क्या होगा।

Image

'बकरे के नखरे' वाली Maggi

बच्चे हो या बूढ़े हर कोई फास्ट फूड का दीवाना है। स्ट्रीट फूड हो या फिर घर पर 2 मिनट में तैयार होने वाली मैगी हर कोई इसे बड़े ही शौक से खाते हैं। हम सब अपने स्कूल टाइम से लेकर कॉलेज के दिनों तक और अब तक मैगी के दीवाने हैं। अगर तेज भूख लगी हो और कुछ चटपटा खाने का मन करे तो हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल मैगी का ही आता है। मैगी एक ऐसा फास्ट फूड जिसे बनाना बेहद आसान है और बड़े ही शौक से इसे लोग खाते हैं। कम बजट में अगर किसी को अपनी भूख मिटानी होती है तो वो मैगी खाना ही पसंद करते हैं। 10 रुपये में मिलने वाली मैगी पेट भरने के साथ साथ मुंह के टेस्ट को भी बदल देती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि अगर 10 वाली मैगी 400 में मिलने लगे तो क्या होगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर को 400 रुपये में मैगी बेचते देखा जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग वेंडर को ट्रोल कर रहे हैं। इस महंगी मैगी का वायरल वीडियो पॉपुलर फूड ब्लॉगर हैरी उप्पल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ब्लॉगर ने कैप्शन में लिखा, "400 रुपये वाली मैगी! सोना डालते हो क्या। यह " वीडियो पश्चिम विहार, नई दिल्ली के बंटी मीट वाला नाम के एक स्ट्रीट फूड वेंडर पर शूट किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक अब तक 2.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 68 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मैगी कैसे बनती है और किस वजह से यह इतनी महंगी है। मटन के स्वाद वाली मैगी का नाम वेंडर ने "बकरे के नखरे" है। इसे काफी मसालेदार बनाने के लिए इसमें कई तरह के मसाले डाले गए हैं। स्ट्रीट फूड वेंडर ने समझाया कि वह मैगी में मटन करी के फ्लेवर को मिलाना चाहते हैं ताकि इसे अधिक रसदार और स्वादिष्ट बनाया जा सके।

वहीं इस मैगी की कीमत जानकर यूजर्स काफी आशचर्य कर रहे हैं। उनमें से कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि यह काफी महंगा है। एक यूजर ने लिखा, "इस मैगी की अधिकतम कीमत 40 रुपये होनी चाहिए," जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, "स्वाद कैसा था?" एक अन्य यूजर ने हंसते हुए कहा, "400 में तो महिने का स्टॉक आ जाएगा घर में।

ऐसे में इस महंगी मैगी के बारे में आपका क्या कहना कहना है? क्या आप इस डिश को ट्राई करना चाहेंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article