लाइफस्टाइल

Femina Miss India 2024 Winner: निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024 , अब मिस वर्ल्‍ड प्रत‍ियोग‍िता में करेंगी भारत का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व

Femina Miss India 2024 Winner, Red Carpet Looks, Miss India 2024 Photos Updates: आखिरकार अब फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल गया है। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश को रिप्रजेंट करेंगी।

Image

Femina Miss India 2024 is Nikita Porwal

Femina Miss India 2024 Winner, Red Carpet Looks, Miss India 2024 Photos Updates: बुधवार को मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया। मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी एंकर के रूप में की और बाद में एक्टिंग और थिएटर की ओर रुख किया।

कौन बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनर-अप?

फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर निकिता पोरवाल की जीत की पहली रनर-अप केंद्र शासित प्रदेश (दादर और नागर हवेली) की रेखा पांडे बनीं। वहीं, सेकंड रनर-अप गुजरात का खिताब आयुषी ढोलकिया को मिला।

मिस इंडिया 2024 को किसने किया जज?

Femina Miss India 2024 Jury Photos

Femina Miss India 2024 Jury Photos

फेमिना मिस इंडिया 2024 के ग्रुप ऑफ जूरी यानी जज में 6 शख्सियत हैं। जजेज के पैनल में डिजाइनर निकिता महिस्लकर, साल 1980 में फेमिना मिस इंडिया बन चुकीं एक्ट्रेस संगीता बिजलानी, फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी, साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी एक्ट्रेस नेहा धूपिया, फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर, फेमस कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस का नाम शामिल रहा। इन हस्तियों ने ही इस कार्यक्रम को जज किया और देश को फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर मिली।

कब और कहां आयोजित हुआ फेमिना मिस इंडिया 2024?

फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 को मुंबई के फेमस स्टूडियोज, महालक्ष्मी में आयोजित किया गया। फेमिना मिस इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले के रैंप वॉक की शुरुआत शाम 6:30 से बजे से हुई है।

ये हैं फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले के होस्ट -

On-stage pictures of the Co Anchors From Femina Miss India 2024

On-stage pictures of the Co Anchors From Femina Miss India 2024

बात करें फेमिना मिस इंडिया 2024 के होस्ट की तो इस साल इस कार्यक्रम को एंकर अनुषा दांडेकर, सचिन कुंभार और नेहाल चूड़ासामा ने बड़ी खूबसूरती से होस्ट किया।

इनकी परफॉर्मंस ने लगाई फेमिना मिस इंडिया 2024 के स्टेज पर रौनक-

Onstage Picture of Femina Miss India Anthem Performance by Queendom

Onstage Picture of Femina Miss India Anthem Performance by Queendom

फेमिना मिस इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले में संगीता बिजलानी ने डांस परफॉर्म किया। वहीं, शाहिल शाह ने कॉमेडी एक्ट किया। इतना ही नहीं, बैंड ऑफ ब्यॉज ने अपने रॉकिंग परफॉर्मेंस ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा राघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज ने शानदार डांस किया है। वहीं, Queendom ने 'फेमिना मिस इंडिया 2024' का एंथम सॉन्ग 'राइज ऑफ क्वीन' गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Band of Boys Performance At Femina Miss India 2024

Band of Boys Performance At Femina Miss India 2024

30 राज्य की सुंदरियों ने लिया था फेमिना मिस इंडिया 2024 में हिस्सा -

60वें मिस फेमिना 2024 प्रतियोगिता में 30 राज्यों की विजेता ग्रैंड फिनाले में कंपीट किया, लेकिन सभी को पछाड़ते हुए निकिता पोरवाल ने ही खूबसूरती का ताज अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में केंद्र शासित प्रदेशों की सुंदरियां भी शामिल हुई थीं। भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की 60वीं वर्षगांठ मनाने और जश्न मनाने के लिए, मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने एक ऑडियो ट्रैक भी लॉन्च किया है जिसका टाइटल 'राइज ऑफ क्वीन' है। ये टाइटल ट्रैक दुनियाभर के कई सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकता है।

ये भारतीय सुंदरियां रह चुकी हैं मिस वर्ल्ड -

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हमारे देश की 5 सुंदरियों ने अबतक खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। इनमें ऐश्वर्या राय (साल 1994), डायना हेडन (साल 1997), युक्ता मुखी (साल 1999), प्रियंका चोपड़ा (साल 2000) और मानुषी छिल्लर (साल 2017) शामिल हैं। 16 अक्टूबर, 2024 को मुंबई में हुई इस प्रतियोगिता में राजस्थान की मौजूदा मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत में अपनी उत्तराधिकारी निकिता पोरवाल को ताज पहनाया है। बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 73वें संस्करण में भारत को रिप्रजेंट करने वाली हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article