Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया छह दशकों से यंगस्टर्स, टैलेंटेड वुमन और भारत के ग्लैमर और फैशन उद्योग के परिदृश्य को बदलने की लगातार कोशिश कर रहा है। फेमिना मिस इंडिया 2024 का आयोजन इस बार द ललित मुंबई में किया गया। जहां ग्लैमर और फैशन का नया आयाम देखने को मिला। इस साल फेमिना मिस इंडिया 2024 का आयोजन टॉप और रजनीगंधा द्वारा किया गया।
पिछले छह दशकों में फेमिना मिस इंडिया ने कई महिलाओं को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतियोगिता के जरिए महिलाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। उनमें से कई ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत में आइकन बन चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया भारत के फैशन की दुनिया का एक बड़ा अभिन्न अंग है, जिसने महिलाओं के जीवन को बदलने का काम किया है। अपनी 60वीं वर्षगांठ में, प्रतियोगिता महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और सुंदरता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने की अपनी विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

60th Femina Miss India 2024 Finale
पेजेंट के लेटेस्ट एडिशन ने ऑन-ग्राउंड ऑडिशन के माध्यम से देश के सभी कोनों से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को खोजने के लिए एक राष्ट्रव्यापी खोज शुरू की। स्काउटिंग ड्राइव और ऑडिशन राउंड का समापन 30 राज्य के विजेताओं की शॉर्टलिस्टिंग के साथ हुआ। जिसमें पेजेंट बूट कैंप के जरिए प्रतिभागियों को इंडस्ट्री के जाने माने एक्सपर्ट्स द्वारा ट्रेनिंग दी गई।
अवॉर्ड नाइट और ग्लैमर
अवॉर्ड नाइट कार्यक्रम प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षणों में से एक था। इसमें फैशन और मनोरंजन उद्योग के दिग्गजों और फेमिना मिस इंडिया की विरासत के कई पूर्व विजेताओं की उपस्थिति देखी गई। राज्य के 30 विजेताओं ने नारायण ज्वेल्स से सजी डिजाइनर भावना राव के कलेक्शन का प्रदर्शन करते हुए रैंप पर वॉक किया। यह संगीत और नृत्य के प्रति प्रेम को हर युग के पंखों, झालरों और प्रतिष्ठित रंगों के साथ जोड़ता है, और उन्हें एक सामंजस्यपूर्ण डिजाइन में मिश्रित करता है। फैशन शो के बाद डेलराज बुन्शाह ने मनमोहक प्रदर्शन किया, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सभी फेमिना मिस इंडिया 2024 उप-प्रतियोगिता विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। शो की एंकरिंग प्रतिभाशाली सचिन कुंभार ने की, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

Sub Contest Winners of femina miss india 2024
अवॉर्ड विनर -
1. टॉप्स मिस लाइफस्टाइल- सिफ्टी सारंग, फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2024
2. रजनीगंधा पर्ल मिस गुडनेस एम्बेसडर- लालसंगकिमी, फेमिना मिस इंडिया मिजोरम 2024
3. नारायण ज्वेलर्स मिस शाइनिंग स्टार- भव्या रेड्डी, फेमिना मिस इंडिया आंध्र प्रदेश 2024
4. यशोदा सुपर स्पेसिलिटी हॉस्पिटल फिट एंड फैब्यूलस- रिया नंदिनी, फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2024
5. NIF ग्लोबल मिस टैलेंटेड- रिया नंदिनी, फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2024 एंड ताडू लुनिया- फेमिना मिस इंडिया अरुणाचल प्रदेश 2024

Group Photo Of Sub Contest Winners Of Femina Miss India 2024
6. Chicnutrix मिस रेडिएंट पर्सनैलिटी- विशाखा राय, फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024
7. बेनेट यूनिवर्सिटी मिस IQ- निकिता घोष, फेमिना मिस इंडिया त्रिपूरा 2024
8. बेनेट यूनिवर्सिटी मिस सुडुकु- प्रकृति कंबंम, फेमिना मिस इंडिया तेंलगाना 2024
9. टाइम्स मिस फोटोजेनिक- रेखा पांडे, फेमिना मिस इंडिया यूनियन टेरेट्री 2024
10. टाइम्स मिस रैंपवॉक- वैष्णवी शर्मा, फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2024
11. टाइम्स मिस बॉडी ब्यूटीफूल- अर्शिया राशिद, फेमिना मिस इंडिया महाराष्ट्र 2024
12. टाइम्स मिस ब्यूटीफूल स्माइल- रेखा पांडे, फेमिना मिस इंडिया यूनियन टेरेट्री 2024
13. टाइम्स मिस ब्यूटीफूल आइज- अर्शिया राशिद, फेमिना मिस इंडिया महाराष्ट्र 2024
कब है फेमिना मिस इंडिया 2024 का फिनाले?
बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2024 का फिनाले बुधवार, 16 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश को उनकी अगली मिस इंडिया मिलेंगी। फेमिना मिस इंडिया 2024 की विजेता ही मिस वर्ल्ड में देश को रिप्रजेंट करेंगी।
