Eid Mubarak Wishes for Wife: रमजान का पाक महीना खत्म हो चुका और चांद के दीदार के साथ ही देशभर में ईद के त्योहार का जश्न देखने को मिल रहा है। इस साल ईद-उल-फितर का त्योहार 31 मार्च को मनाया जा रहा है। यह त्योहार इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस खास मौके पर लोग अपने पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं। ईद किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने का सुनहैरा मौका होता है। लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और खुशियां शेयर करते हैं। ईद का खास त्योहार पति-पत्नी के लिए भी बेहद खास होता है। ऐसे में अगर आप ईद-उल-फितर के त्योहार को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो अपनी बेगमजान को ईद के ये मुबारकबाद संदेश भेज सकते हैं।
Eid Mubarak Wishes for Wife in Hindi
1.जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो।
हैप्पी ईद-उल-फितर 2025 माय लव

Eid Mubarak Wishes
2. हवा को खुशबू मुबारक
फिजा को मौसम मुबारक
हमारे दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक।
3. रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन,
खुशियों से भरी हो जिंदगी आपकी ईद के दिन,
आपके सभी कष्टों का अंत हो जाए ईद के दिन,
ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन
ईद मुबारक!
4. ईद की ये रात लाई है खुशहाली साथ,
अपनों से मिलना होगा,स्वादिष्ट पकवानों का सेवन होगा,
मिलकर करेंगे दुआएं जब खुश हो जाएंगे सब,
एक दूसरे को फिर गले लगाएंगे मिलकर ईद मनाएंगे।

Eid Mubarak Wishes for Wife in hindi
5. लाती है ढेरों खुशियां ईद,
मिटाती है दिलों की दूरियां ईद,
खुदा का नायाब तोहफा है ईद,
हम भी दिल से आपको कहते हैं
हैप्पी ईद 2025!
6. मेरी प्यारी पत्नी, इस ईद-उल-अज़हा पर आपको ढेर सारी खुशियाँ और स्नेह की शुभकामनाएँ।
अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे और हमारी जिंदगी को खुशियों से भर दे।
ईद मुबारक!
7. आपके साथ बिताए हर पल के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूँ।
इस ईद पर आपको ढेर सारी खुशियाँ और प्यार भेज रहा हूँ।
ईद मुबारक मेरी जान!"

Eid-ul-fitr
8. मेरी जिंदगी में आपकी मौजूदगी ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।
इस ईद-उल-अज़हा पर अल्लाह से दुआ है कि हमारी जोड़ी को हमेशा सलामत रखे।
ईद मुबारक, प्यारी बेगम!
9. इस ईद पर हम साथ में हर खुशी और हर पल को संजोएँ।
आपकी मुस्कान ही मेरी जिंदगी है।
ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं!

eid-ul-fitr 2025 Wishes
10. इस ईद पर आपके साथ हर पल को जीने की खुशी ही सबसे बड़ी है।
अल्लाह से दुआ है कि हमारी जिंदगी को हमेशा खुशियों से भर दे।
ईद मुबारक!
