लाइफस्टाइल

Chandrasekhara Venkata Raman Birthday: जिंदगी में अपनाएं सीवी रमन के ये quotes, सफलता चूमेंगी कदम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2022, 07:24 AM IST

Chandrasekhara Venkata Raman Birthday: सी वी रमन को प्रकाश के प्रकीर्णन और रमन प्रभाव की खोज करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे महान वैज्ञानिक के विचारों को अपने जिंदगी में अपनाकर आप सफलता को पा सकते हैं। हो सकता है कि, महान वैज्ञानिक से जुड़ी कुछ-कुछ बातें आपको नहीं पता हो।

Image

नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन के अनमोल वचन

KEY HIGHLIGHTS
  • पढ़िए सी. वी. रमन के अनमोल विचार
  • नोबेल पुरस्कार विजेता और भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन ने दिए हैं ये संदेश
  • सीवी रमन के कुछ अनमोल वचनों को पढ़कर प्रेरणा मिलती है

Chandrasekhara Venkata Raman Birthday: सर चंद्रशेखर वेंकटरमन भारत के महान वैज्ञानिक और भौतिकशास्त्री 134वीं जयंती आज यानी 7 नवंबर के दिन है। चंद्रशेखर वेंकट रमन भारत के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और भौतिकी विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता थे। सी वी रमन ने वैज्ञानिक खोज आजादी से पहले कठिनाइयों भरे दौर में की। सीवी रमन आधुनिक भारत के पहले ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत को विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में ख्याति दिलाई। ऐसे महान वैज्ञानिक के सुविचारों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेने से आप भी उनके दृष्टिकोण को अपना सकते हैं, जो आपको प्रगति की राह पर ले जाने में सहायक हो सकता है।

सीवी रमन के प्रेरक Quotes-

1- अपनी नाकामयाबी के जिम्मेदार आप स्वयं हैं। अगर आप नाकामयाब नहीं होते तो इतना सब कुछ कैसे सीख पाते।

2- आप अपनी लाइफ में यह नहीं चुन सकते कि आपकी लाइफ में कौन आता है, लेकिन आप सबक सभी से ले सकते हैं।

3- किसी भी काम में दमदार समर्पण से कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।

4- विज्ञान वस्तु को समझने के लिए आपको एकाग्रता की जरूरत होती है।

5- अगर आपको किसी से कुछ प्राप्त करना है तो आप अच्छे से पेश आएं और अगर आप ढंग से पेश नहीं आते हैं तो आपको कुछ नहीं मिल सकता।

6- किसी भी आविष्कार में कठिन परिश्रम और लगन की आवश्यकता होती है, किसी उपकरण कि नहीं।

7- सही सवाल पूछे और प्रकृति अपने आप सभी रास्तों के द्वार खोल देती है।

8- अगर कोई आपको जज करता है तो वह स्वंय का दिमाग खराब कर रहा है लेकिन सबसे अच्छी बात है कि यह उनकी समस्या है।

9- किसी भी देश की तरक्की के लिए उस देश के युवक और युवतियों के परिवार उनके अंतरात्मा में निहित होने चाहिए।

सीवी रमन आधुनिक भारत के पहले ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत को विज्ञान के क्षेत्र में पूरे संसार में प्रसिद्धि दिलाई थी। कड़ी मेहनत के बाद साल 1954 में उनको रमन प्रभाव के लिए ही सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article