लाइफस्टाइल

Shaadi Ki Shopping: सेल सेल सेल....अब 2000-5000 में मिल जाएगी सिद्धार्थ-शाहिद वाली शेरवानी, मनीष-सब्यसाची के लगे हजार में बाजार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 6, 2024, 02:25 PM IST

अगर आप शादी की शेरवानी खरीदना चाहते हैं और बजट भी कम है तो चांदचनी चौक के अलावा दिल्ली के इन बाजारों को कर सकते हैं एक्सप्लोर। यहां हम दिल्ली के सस्ते मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप 2000 से 5000 रुपये के बजट में शेरवानी खरीद सकते हैं।

Image

Best markets of delhi to buy sherwani

देशभर शादियों का सीजन चल रहा हो और शॉपिंग की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। जब बात शॉपिंग की होती है तो दुनियाभर लोगों के दिमाग में दिल्ली का नाम ही आता है। दिल्ली शॉपिंग के लिए बेहद सस्ती जगह मानी जाती है। ब्राइड के लहंगे लेने हो या फिर ग्रूम के लिए शेरवानी, सभी जुबान पर दिल्ली चलो ही होता है। दिल्ली को देशभर में शादियों की शॉपिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। दिल्ली का चांदनी चौक शॉपिंक के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दिल्ली में कई और भी ऐसे मार्केट्स हैं जो शॉपिंग के लिए बेस्ट माने जाते हैं। आज हम यहां आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप कम दाम पर शेरवानी खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक

दिल्ली और दिल्ली के बाहर रह रहे लोगों के लिए शादी की शॉपिंग का मतलब ही चांदनी चौक है। यहां आपको कम दाम में स्टाइलिश और डिजाइनर कपड़े मिल जाते हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि यहां A To Z आइटम मिल जाती हैं। यहां आपको 5000 से लेकर 10000 रुपये तक में डिजाइनर शेरवानी की कॉपी मिल जाएगी।

गांधी नगर

गांधी नगर दिल्ली की सबसे बड़ी थोक मार्केट है। यहां आपको हर सामान होलसेल रेट पर मिलता है। यहां आपको शेरवनी काफी सस्ते में मिल जाएगी। जिस शेरवानी की कीमत मॉल में 20000 रुपये होगी वो शेरवानी गांधी नगर में आपको 5000 से 6000 के बीच मिल जाएगी।

करोल बाग़

दिल्ली का करोल बाग भी शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां आपकी बजट में शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको शादी की शेरवानी 5000-8000 रुपये के बीच मिल जाएगी।

तिलक नगर

तिलक नगर मार्केट दिल्ली की ऐसी बाजार है जहां बेहद कम दाम पर सामान मिल जाते हैं। अगर शादी की शेरवानी की बात करें तो ये आपको रिटेल में केवल 4000 से 5000 रुपये में मिल जाएगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article