Dal Dhokli Recipe (दाल ढोकली रेसिपी): शाम के स्नैक्स में कुछ बहुत ही चटपटा और देसी खाने का मन है, तो गुजराती डिश दाल ढोकली बनाना बेस्ट है। वहीं अगर आपके घर लंच में दाल बनी थी और कुछ तूर दाल बची हुई है, तो फिर तो दाल ढोकली जल्दी भी बन जाएगी और स्वाद भी लगेगी। तड़का वाली दाल रखी हुई है तो ये शानदार सी डिश बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है। वहीं अगर आपको पास दाल नहीं है, तो देखें दाल ढोकली कैसे बनती हैं, दाल ढोकली रेसिपी इन हिंदी।
सामग्री
- तूर दाल
- 1/2 कप गेहूं का आटा
- 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 2 कप पानी
- 2 छोटे चम्मच तेल
- हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)
दाल ढोकली बनाने की विधि
सबसे पहले आपको साधारण तरीके से तूर को पानी और हल्दी, नमक डालकर पका लेना है।
चाहे तो आप इसी के साथ तड़का भी लगा सकते हैं। या आप बाद में ढोकली एड करने के बाद भी तड़का लगा सकते हैं।
एक तरफ जब दाल बन रही हो, तो साथ ही साथ आपको गेहूं के आटे को अच्छे से गूंथ लेना है। इसी में आप हल्दी, नमक, मिर्च, अजवाइन डालकर टाइट सा आटा गूंथ लें।
फिर आपको इस आटे से बड़ी सी रोटी बेलनी है, और बाद में चाकू की मदद से चोकोर या त्रिकोण टुकड़े काट लेना है।
इन सारी ढोकलियों को आपको पानी के साथ कुछ देर के लिए उबालना है।
एक बार जब सारी ढोकली उबल जाए, फिर आपको उसे तड़का वाली दाल में मिलाकर अच्छे से उबाल ले लेना है।
बस आपकी स्वादिष्ट दाल ढोकली बनकर तैयार है। आप इसे बाद में प्याज, लहसुन और टमाटर के तड़के के साथ भी बना सकते हैं। और धनिया के साथ गार्निश करके गर्मा गरम सर्व कर सकते हैं।
