लाइफस्टाइल

सर्दी का स्वाद: दो की जगह चार पराठे खाओगे जब घर पर ऐसे दही मिर्च फ्राई बनाओगे, जानें राजस्थानी Dahi Mirch Fry की आसान रेसिपी

Winter Special Food (Dahi Mirch Fry Recipe): सर्दियों का मौसम है। इस मौसम में तरह-तरह के पराठे बनते हैं। इन पराठों के साथ हम या तो सब्जी खाते हैं, या फिर साग या चटपटा अचार। आज हम आपके लिए पराठे के साथ खाने के लिए चटपटी दही मिर्च फ्राई की सब्जी लेकर आए हैं।

Image

dahi mirchi fry easy recipe in hindi

Winter Special Food (Dahi Mirch Fry Recipe): बदलते मौसम के साथ खाने पीने का अंदाज भी बदल जाता है। इस ठंड के मौसम में चारों तरफ से सिर्फ गर्मागरम पराठे, घी, साग और अचार की खुशबू आती है। बाजार में भी सर्दियों के मौसम की सब्जियां मिलनी शुरू हो गई हैं। लेकिन फिर भी रोज ये कंफ्यूजन रहती ही है कि आज क्या बनाएं। तो ऐसे में आज हम आपके लिए दही मिर्च फ्राई लेकर आए हैं। ये सब्जी आप पराठे, रोटी या चावल के साथ भी खा सकते हैं। स्वाद के मामले में तो ये सुपरहिट है ही, बनाने में भी काफी आसान है। आइये आज हम आपको दही मिर्च फ्राई की शानदार रेसिपी दिखाते हैं-

दही मिर्च फ्राई बनाने की सामग्री-

1) हरी मिर्च - 250 ग्राम

2) सरसो तेल - 2 चम्मच

3) सरसों - 1 चम्मच

4) जीरा - 1/2 छोटा चम्मच

5) मेथी दाना - 1/4 छोटा चम्मच

6) सौंफ - 1 चम्मच

7) हींग - 1/2 चम्मच

8) नमक - स्वादानुसार

9) हल्दी पाउडर - 1 चम्मच

10) कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

11) धनिया पाउडर - 3 चम्मच

12) गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच

13) पानी - 1/4 कप

14) सौंफ पाउडर - 1 चम्मच

15) दही - 4 चम्मच

दही मिर्च फ्राई बनाने की विधि-

चटपटी मसालेदार राजस्थान स्पेशल दही फ्राई मिर्ची बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम फ्रेश हरी मिर्च लें। अब मिर्च को किसी कैंची या चाकू से बीच से कट कर दें।

इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें। उसमें सरसों का तेल डालें।

जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें राई, जीरा, कलौंजी, मेथी दाना, सौंफ डालें। इसके बाद उस तेल में कटी हुई मिर्च मिक्स करें।

फिर इसी कढ़ाई में आपको ऊपर से हल्दी और नमक डालना है। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

फिर इस मिर्च के ऊपर थोड़ा-सा पानी डालें और उसे थोड़ी देर पकने के लिए छोड़ दें।

इसके बाद इसमें आधा चम्मच आमचूर पाउडर ऊपर डालें। अब तीन से चार चम्मच दही डालें और उसे अच्छे से मिक्स करें।

अब आपका तैयार राजस्थानी दही फाई मिर्ची। अब आप इसे इस ठंड के मौसम में पराठे या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article