लाइफस्टाइल

Rangoli Designs For Christmas 2024: क्रिसमस के दिन आंगन में बनाएं ऐसी रंगोली, खुशी होगी दोगुनी, देखें Christmas Rangoli Design Photo

Top 5 Rangoli Designs For Christmas 2024 (क्रिसमस 2024 रंगोली डिजाइन फोटो): क्रिसमस का त्योहार आज बड़ी शान से दुनिया भर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भारत में खासतौर से रंगोली भी बनाई जाती है। क्रिसमस डेकोर के लिए आप भी देखें स्पेशल रंगोली के सिंपल, ईजी बेस्ट डिजाइन्स।

Image

Top 5 Christmas Rangoli Designs 2024 Photo

Top 5 Rangoli Designs For Christmas 2024 (क्रिसमस 2024 रंगोली डिजाइन फोटो): दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। आज हर जगह क्रिसमस की धूम अलग ही देखने को मिल रही है। भारत में क्रिसमस को मनाने का तरीका भी जरा अलग है। यहां दिवाली की तरह ही लोग क्रिसमस पर भी रंगोली बनाते हैं। स्कूलों में रंगोली के कॉम्पिटिशन होते हैं। रंगोली घर की सजावट की शोभा बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में आप भी क्रिसमस के दिन अपने घर के आंगन में, चौखट पर या क्रिसमस ट्री के सामने रंगोली बना सकते हैं। क्रिसमस के दिन रंगोली बनाने के लिए आपको सांता क्लॉस, क्रिसमस ट्री या स्नोमैन जैसे किसी स्पेशल डिजाइन को चुनना चाहिए। यहां से आप अपने पसंद की कोई भी रंगोली डिजाइन देख सकते हैं। यहां खासतौर से क्रिसमस की रंगोली के ही टॉप 5 डिजाइन्स हैं। आप इन्हें बड़ी आसानी से कॉपी कर सकते हैं।

Christmas Tree Rangoli Designs

Christmas Tree Rangoli Designs

अगर आप अपने ऑफिस में कोई खास रंगोली के डिजाइन चाहते हैं तो आपको क्रिसमस पर इस तरह का डिजाइन ट्राई करना चाहिए। यहां क्रिसमस की टोपी पहना स्नोमैन है और साथ में क्रिसमस ट्री बनाया गया है। ये रंगोली डिजाइन लोगों को खूब पसंद आता है।

merry christmas rangoli designs

merry christmas rangoli designs

क्रिसमस के दरवाजे पर लोग पत्तों की गोल माला सजाते हैं। आप इसी माला को रंगोली के डिजाइन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिजाइन के ऊपर घंटी का डिजाइन बनाकर आप यीशू के जन्मदिवस की शोभा बढ़ा सकते हैं।

secret santa rangoli designs

secret santa rangoli designs

क्रिसमस की रंगोली सीक्रेट सांता स्पेशल भी बनती है। इसके आसपास दिये भी लगा सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको ज्यादा रंगो की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं इसमें एक-दो गिफ्ट के बॉक्स बनाकर आप इसे और भी प्यारा बना सकती हैं।

santa claus rangoli design photo

santa claus rangoli design photo

सांता के चेहरे वाली रंगोली का खूब ट्रेंड चला है। कई सारे लोग सांता के हाथ की भी रंगोली बनाते हैं। साथ ही अगर सादे रंग में merry christmas लिख दें तो ये और भी प्यारी लगती है।

xmas rangoli design images

xmas rangoli design images

क्रिसमस के दिन सांता की टोपी वाली रंगोली बड़ी कमाल दिखती है। आप क्रिसमस ट्री के साथ लाल रंग से ऐसे डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं। इतना ही नहीं, इस रंगोली में आप मेरी क्रिसमस लिखकर इसकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article