Chocolate Modak recipe: गणेश चतुर्थी के त्योहार पर बप्पा के पूजन अर्चन के साथ साथ उनकी पसंद का भोग लगाना भी बहुत फलदायक माना जाता है। तो गणपति बप्पा के भव्य आगमन के लिए आप स्वादिष्ट मोदक का प्रसाद बना सकते हैं। यही नहीं आप सिंपल वाले मोदक के बजाय इस चतुर्थी बप्पा से लेकर बच्चों तक के फेवरेट चॉकलेट वाले मोदक तैयार कर सकते हैं। भगवान गणेश के पसंदीदा मोदक को रोस्टेड नट्स, बिस्किट, चॉकलेट पाउडर आदि मिलाकर आप बहुत ही स्वादिष्ट बना सकते हैं। हिंदी में यहां देखें मोदक की शानदार रेसिपी, जो आप मात्र 25 मिनट में बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Modak Recipe in Hindi for Ganesh Chaturthi
सामग्री
- एक पैकेट ग्लूकोज वाले बिस्किट
- चॉकलेट वाला पाउडर
- आधा टिन कन्डेंस्ड दूध
- पचास ग्राम नारियल का पाउडर
- काजू, किशमिश, बादाम
- घी
मोदक बनाने की विधि
- स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक बनाकर तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको ग्लूकोज बिस्कुट का पाउडर तैयार कर लेना है।
- इस चॉकलेट वाले पाउडर में आप और बेहतरीन फ्लेवर के लिए ड्रिंकिंग चॉकलेट पाउडर भी मिला सकते हैं।
- फिर इसमें मिल्कमेड और चार बड़े चम्मच घी भी डाल लें। और अच्छे से गूंथ लें ताकि मोदक के लिए आटे जैसा तैयार हो जाए।
- मोदक की फिलिंग के लिए आप काजू और हेजलनट को एक बड़े चम्मच घी में फ्राई भी कर सकते हैं।
- अब इन ड्राई फ्रुट्स की फिलिंगं को आपको चॉकलेट मिक्स वाले आटे में मिलाकर फूल जैसे मोदक तैयार कर लेने हैं।
और बस आपके स्वादिष्ट चॉकलेट वाले मोदक बनकर तैयार हैं। जो गणपति जी को प्रसाद भोग के रूप में अर्पण कर आप लाभ कमा सकते हैं। चॉकलेट वाली ये मोदक की रेसिपी बच्चों को भी बहुत अच्छी लगेगी। और आप इसमें नारियल का बुरादा भी फिलिंग के रूप में भर सकते हैं, उससे भी काफी ज्यादा अच्छा स्वाद आता है।
