लाइफस्टाइल

Cheti Chand Wishes in Hindi: सिंधी नववर्ष पर अपनों को यूं भेजें शुभकामनाएं, देखें चेटीचंड की हार्दिक शुभकामनाएं, विशेस इन हिंदी

चेटीचंड की हार्दिक शुभकामनाएं, Cheti Chand Wishes in Hindi, चेटी चंड विशेस, Happy Sindhi New Year: चेटी चंड सिंधी समाज का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व नए साल की शुरुआत, आस्था, जल और जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस दिन लोग पूजा, झांकियां और भक्ति से उत्सव मनाते हैं। आज चेती चंद के शुभ अवसर पर अपनों को यूं भेजें बधाई संदेश, देखें सिंधियों का चेटीचंड की शुभकामनाएं, सिंधी नववर्ष विशेस।

Image

चेटीचंड की हार्दिक शुभकामनाएं

चेटीचंड की हार्दिक शुभकामनाएं, Cheti Chand Wishes in Hindi, चेटी चंड विशेस, Happy Sindhi New Year: चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है, जिसे भगवान झूलेलाल की जयंती और सिंधी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि झूलेलाल जी ने अत्याचार से लोगों की रक्षा की और धर्म तथा सत्य की स्थापना की। इसलिए यह दिन आस्था, साहस और एकता का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर लोग जल देवता की पूजा करते हैं, झांकियां निकालते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं। चेटी चंड हमें सिखाता है कि सच्चाई और विश्वास के साथ हर कठिनाई को पार किया जा सकता है, और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

आज 20 मार्च 2026 को देशभर में चेटीचंड महोत्सव मनाया जा रहा है। सिंधियों के नववर्ष पर अगर आप भी अपने भाई-बंधुओं को खास अंदाज में बधाई संदेश भेजना चाहते हैं। तो उन्हें व्हाट्सएप पर या सोशल मीडिया पर ये वाली विशेस, तो हार्दिक शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं। देखें सिंधियों का चेटीचंड की शुभकामनाएं, सिंधी नववर्ष विशेस, चेटी चंड 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

चेटीचंड की हार्दिक शुभकामनाएं, Cheti Chand Ki Hardik Shubhkamnaye

1.

झूलेलाल जी की कृपा आप पर बनी रहे,

हर दिन खुशियों से आपका घर भरा रहे।

चेटी चंड का ये पावन त्योहार लाए,

सुख, शांति और समृद्धि हर पल साथ रहे।

2.

चेटी चंड का पावन पर्व है आया,

नई उमंग और खुशियों का संदेश लाया।

झूलेलाल जी का आशीर्वाद मिले आपको,

हर सपना आपका साकार हो जाए।

3.

जल के देव झूलेलाल का हो आशीर्वाद,

जीवन में कभी न आए कोई विवाद।

चेटी चंड पर यही है हमारी दुआ,

खुशियों से भर जाए आपका हर दिन खास।

Cheti Chand 2026 Wishes in Hindi, चेती चंद विशेस इन हिंदी

4.

नई शुरुआत का ये पर्व है निराला,

झूलेलाल जी ने सबका जीवन संवारा।

आपके जीवन में आए खुशियों की बहार,

चेटी चंड लाए सुख अपार।

5.

झूलेलाल जी की महिमा अपरंपार,

भर दें जीवन में खुशियों की बहार।

चेटी चंड के इस पावन अवसर पर,

आपका हर दिन हो खुशहाल और शानदार।

6.

चेटी चंड का त्योहार खुशियां लाए,

आपके जीवन को सफलता से सजाए।

झूलेलाल जी की कृपा बनी रहे सदा,

हर कदम पर खुशियां साथ निभाए।

झूलेलाल महोत्सव की शुभकामनाएं, Jhulelal Mahotsav Shubhkamnaen

7.

झूलेलाल जी का आशीर्वाद आपके साथ हो,

हर दिन आपके जीवन में नई बात हो।

चेटी चंड का ये शुभ अवसर,

आपके लिए खुशियों की सौगात हो

8.

पानी के देव झूलेलाल का नाम लें,

हर दिन जीवन में खुशियां थाम लें।

चेटी चंड का ये त्योहार मुबारक हो,

हर पल सफलता का जाम लें।

सिंधी नववर्ष की शुभकामनाएं, Sindhi New Year 2026

9.

चेटी चंड का पर्व है खुशियों का संदेश,

झूलेलाल जी करें आपके जीवन में प्रवेश।

हर दुख दूर हो जाए आपका,

खुशियों से भर जाए हर परिवेश।

10.

झूलेलाल जी की कृपा से जीवन सजे,

हर सपना आपका सच्चाई में ढले।

चेटी चंड पर यही शुभकामना हमारी,

आपके जीवन में खुशियों के फूल खिले।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article