लाइफस्टाइल

Kuttu Ka Atta Recipes: बिना तेल के कुट्टू के आटे से बनाएं ये 3 तरह के फलाहार, नवरात्र के व्रत में भी ऊंगलिया चाटकर खाएंगे लोग

Kuttu Ka Atta Recipes In Hindi: कुट्टू के आटे का इस्तेमाल व्रत के दौरान खूब किया जाता है। इस आटे को फलाहार माना जाता है और इनसे पूड़ियां, हलवे बनाए जाते हैं। यहां हम खास आपके लिए कुट्टू के आटे से बनने वाली 3 खास डिशेज की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप चैत्र नवरात्रि में ट्राई कर सकती हैं।

Image

Kuttu Ka Atta Recipes In Hindi

Kuttu Ka Atta Recipes In Hindi: चैत्र नवरात्रि का समय चल रहा है और इस दौरान लोग माता रानी के स्वागत के साथ पूजा पाठ और व्रत भी कर रहे हैं। नवरात्र के व्रत में फलाहार किया जाता है। अगर आप जानते हों तो इस दौरान कुछ खास आटे का इस्तेमाल भी प्रसाद और फलाहारी में किया जाता है। इन्हें अन्न नहीं मानते। इसमें एक नाम कुट्टू के आटे का भी है। कुट्टू का आटा हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। ये ग्लूटन फ्री भी होता है। अगर आप भी नवरात्र का व्रत कर रहे हैं तो कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से आप कुट्टू के आटे से बनने वाली 3 खास तरह की रेसिपी देख सकते हैं। ये आपको व्रत के दौरान खाने में टेस्टी भी लगेंगी।

Navratri Special Kuttu Ka Atta Recipes-

1) कुट्टू के आटे का हलवा

कुट्टू के आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कढ़ाई में घी गर्म करें और इसमें कुट्टू का आटा भूनें। अब इसी में चीनी में डालें और ऊपर से 1.5 कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएं। ध्यान दें कि इसमें गुठलियां न पड़ जाएं। अब जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो इसमें ऊपर से थोड़ा सा घी डालें और आपका हलवा तैयार है।

2) कुट्टू के आटे की पूड़ी

कुट्टू के आटे की पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटे में आलू, नमक मिलाकर और थोड़ा पानी मिलाकर इसे गूंथ लें। अब 30 मिनट ढककर रख दें। अब आटे को लोई बना लें और इसे बेल लें। जब पूड़ी बेलकर तैयार हो जाए तो एक अलग तेल गर्म करें और पूड़ी तल लें। बस आपकी फूली हुई पूड़ी तैयार है।

3) कुट्टू के आटे का डोसा

कुट्टू के आटे का डोसा बनाने के लिए सबस पहले घी में आलू मैश करके और मसाले डालकर भूनें। इससे आपकी फीलिंग तैयार हो जाएगी। अब एक बाउल में अरबी मैश करें और आटा और सेंधा नमक मिलाएं। अब थोड़ा पानी डालकर मिलाएं। ऊपर से आजवाइन, लाल मिर्च, अदरक और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें। जब एक स्मूद बैटर न जाए तो पैन में घी लगाकर बैटर को फैलाएं और इसे पकने दें। जब एक साइड पक जाए तो अंदर फीलिंग डालकर पलट दें। आपका डोसा तैयार है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article