लाइफस्टाइल

Birthday wishes for best friend: जिगरी यार को ऐसे कहें हैप्पी बर्थडे, ये मैसेज बढ़ाएंगे दोस्ती का रंग

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 17, 2022, 06:41 AM IST

अपने बचपन के जिगरी यार का जन्मदिन खास बनाने के कई तरीके हो सकते हैं। जन्मदिन की सुबह सबसे पहले एक प्यारे से मैसेज के साथ आपको उसका दिन बनाना चाहिए।

Image

Birthday wishes for best friend: जिगरी यार को ऐसे कहें हैप्पी बर्थडे, ये मैसेज बढ़ाएंगे दोस्ती का रंग

Birthday wishes for best friend in Hindi: जन्मदिन हर किसी के लिए एक खास मौका होता है। दोस्ती में इसकी काफी अहमियत होती है। अपने जिगरी यादर के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए ना जाने लोग क्या क्या करते हैं। दोस्त के बर्थडे पर लोग पार्टी प्लान करते हैं, दूर कहीं घूमने जाते हैं, बचपन की यादों को साझा करते हैं लेकिन सबसे अहम है कि एक प्यारा सा बर्थ डे मैसेज। जन्मदिन की सुबह सबसे पहले एक प्यारे से मैसेज के साथ आपको उसका दिन बनाना चाहिए। अगर आप अपने दोस्त को खास अंदाज में हैप्पी बर्थडे कहना चाहते हैं तो इन फनी और रोमांटिक मैसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दोस्त के लिए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश | Happy Birthday Wishes In Hindi For Friends

तुम्हारी हर ख़्वाहिश पूरी हो,

अपनों में कभी ना दूरी हो,

दुआ है हर दिन ऐसा निकले आपका,

कोई भी तमन्ना ना अधूरी हो..

हजारों फूल तेरी खिदमत में,

लाखों खुशियां तेरे क़दमों में,

मुबारक हो जन्मदिन Dear friend,

हो हर कामयाबी तेरे कदमों में।

तुम्हें मैं सबसे अजीज मानता हूँ,

अपनी दोस्ती को ख़ुदा की नेमत मानता हूँ,

बस खुशियाँ रहे आपके जीवन में, कोई ग़म ना हो,

आपके जन्मदिन पर बस यही दुआ मांगता हूँ !

सूरज की रौशनी जैसा है तू मेरे यार,

करता रहेगा ये तेरा दोस्त तुझसे हमेशा प्यार,

हमेशा चमकता रहे तू मेरे यार,

तेरा हर सपना हमेशा हो साकार,

जन्मदिन की बधाई मेरे दोस्त..!

तुम्हारी हर मुश्क़िल आसान हो,

दुनिया में तुम्हारी पहचान हो

जन्मदिन तुम्हें मुबारक़ हो,

सभी दोस्तो की तुम जान हो !

आसमान से आये फ़रिश्ते की तरह

तुम मेरे जीवन में खुशियां लाये हो,

उज्जवल भविष्य की कामना के साथ जन्मदिन मुबारक हो !

भाई जैसे दोस्त हो मेरा कभी ऐसा मैंने सोचा था,

हाँ तुम बिलकुल वैसी हो जैसा मैंने सोचा था,

जन्मदिन पर आप खूब खुश रहो

हमेशा हँसते रहो बस यही कामना है मेरी !

खुदा से बस यही दुआ करते है की

तुम अपनी हर मंज़िल तक पहुँचो,

जीवन में सारी खुशियाँ तुम्हारे कदम चूमे,

इसी के साथ जन्मदिन की शुभकामनाये मेरे यार !

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article