Winter Special Food (Dalsagga Recipe In Hindi): यूपी और बिहार में लोग चावल-दाल ज्यादा खाते हैं। ठंड आते ही सबसे ज्यादा यहां दलसग्गा बनता है। अगर आपको दलसग्गा के बारे में नहीं पता तो हम बताते हैं। दलसग्गा यानी बथुआ के साग की दाल। ये एक ऐसी डिश है जो चावल और रोटी दोनों के साथ खाई जाती है। बिहार में कई लोग इसे शाम में स्नैक्स की तरह कटोरे में लेकर खाते हैं। ठंड के दिनों में बच्चों को भी ये खूब पसंद आती है। आप दलसग्गा की रेसिपी यहां देख सकते हैं। सामान की लिस्ट के साथ यहां हिंदी में पूरी विधि बताई गई है।
बथुआ साग की दाल बनाने की सामग्री-
बथुआ साग
मसूर दाल
प्याज
टमाटर
हरी मिर्च
लहसुन
अदरक
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
जीरा
सूखी मिर्च
बथुआ साग की दाल बनाने की विधि-
बथुए की साग का दाल बनाना काफी आसान है। इस बनाने के लिए सबसे पहले तो मसूर दाल को 1 घंटे पहले भिगो दें।
अब दूसरी तरफ साग को अच्छे से धोकर काट लें और अब गैस ऑन करें और उसपर एक कुकर रखें और इसमें तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आपको इस गर्म तेल में जीरा, लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च डालकर फ्राई करना है।
अब जब प्याज जरा सा ब्राउन होने लगे तो दाल को डालकर भून लें।
अब टमाटर, नमक, धनिया पाउडर, हल्दी और साग को डालें। इन सबको 2 मिनट और भून लेना है।
अब इसमे पानी डालकर 2 से 3 सीटी लगा लें। आपका टेस्टी दलसग्गा तैयार है।
बस आपको कुकर खोलने के बाद एक कलछी में तेल गर्म करना है और उसमें जीरा, हींग और सूखी मिर्च डालकर दलसग्गा में तड़का लगा देना है।
ध्यान दें-
दलसग्गा बनाने के लिए साग एकदम फ्रेश होने चाहिए। साथ ही आपको प्याज को बहुत ज्यादा फ्राई नहीं करना है, वरना दाल में प्याज दिखेगी ही नहीं। इसके अलावा तड़का लगाने में सरसों के तेल का ही प्रयोग करें, घी या मक्खन हीं।
