Bewafa Kebab: कबाब की दुनिया का सबसे बड़ा 'बेवफा', जानें बेवफा कबाब का क्यों पड़ा ये नाम

Bewafa Kebab: वाजिद अली शाह खान-पान के बड़े शौकीन थे। उन्हें नए-नए तरह के व्यंजन चखने में बड़ा मजा आत। इसी लिए उनकी शाही रसोई में अकसर नए-नए प्रयोग होते रहते।

Bewafa Kebab: कबाब- ये नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यूं तो कई तरह के कबाब बनते हैं। हर कबाब अपने आप में एक अलग स्वाद लिये होता है। लेकिन एक तरह का कबाब ऐसा भी है, जो अपने स्वाद से पहले अपने अजीब नाम से लोगों का ध्यान खींचता है। हम बात कर रहे हैं बेवफा कबाब की। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर कबाब भी कभी बेवफा हो सकता है? जब हो नहीं सकता तो इसका नाम बेवफा कबाब कैसे पड़ा। इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है, जिसका रिश्ता अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह से है।

Bewafa Kebab

कबाब को कैसे मिला बेवफा नाम (Photo: iStock)

वाजिद अली शाह खान-पान के बड़े शौकीन थे। उन्हें नए-नए तरह के व्यंजन चखने में बड़ा मजा आत। इसी लिए उनकी शाही रसोई में अकसर नए-नए प्रयोग होते रहते। नवाब शाही रसोई के बावर्चियों को आए दिन नई-नई चुनौतियां दिया करते। कभी किसी व्यंजन में नया स्वाद चाहिए होता, तो कभी कोई अनोखा रूप।

End of Feed