Best Rangoli Designs Of 2024: हमारे देश में तरह-तरह के तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। वहीं, हर त्योहार की जान बनती है सुंदर-सुंदर रंगोली के डिजाइन्स। रंगोली के बिना हर फंक्शन अधूरा है। बस इसलिए साल के अंत में आपके लिए हम बेस्ट रंगोली के डिजाइन्स लेकर आए हैं। ये डिजाइन्स की इस साल खूब डिमांड रही। इन्हें शादी से लेकर दिवाली तक लोगों ने अपने घर के आंगन में सजाया है। आइये इस साल के बेस्ट रंगोली के डिजाइन्स देखते हैं।

Floral Rangoli Designs
फूलों वाली रंगोली बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसी रंगोली बनाने के लिए आपको बस रंग-बिरंगे फूल चाहिए। इन फूलों से आप आसानी से अपने घर के आंगन में, चौखट पर और मंदिर में रंगोली के सुंदर डिजाइन्स बना सकते हैं।

Peacock Rangoli Designs
मोर वाली रंगोली के डिजाइन्स हमेशा से ही लोगों को पसंद आते हैं। किसी भी त्योहार में लोगों की पहली पसंद ऐसी रंगोली ही है। आप इस तरह की रंगोली को अपने नए साल के फंक्शन में लगा सकते हैं।

Beautiful Rangoli Design Image
फ्लोरल डिजाइन की रंगोली का ये डिजाइन काफी प्यारा नजर आता है। इसके लिए आपको कई सारे रंगों को खरीदना होगा और फिर एक बड़ा और सुंदर डिजाइन बनाना होगा।

Kolam Rangoli Design
साउथ इंडिया में कोलम रंगोली काफी फेमस है। आजकल नॉर्थ इंडिया में भी लोग ऐसी रंगोली बनाने लगे हैं। ऐसी रंगोली सफेद रंग से बनती है और आंगन की शोभा बढ़ाती है।

Kalash Rangoli Design
कलश डिजाइन की रंगोली ने भी इस साल लोगों के घर की शोभा बढ़ाई है। इस तरह के रंगोली डिजाइन देखने में भी खूबसूरत लगते हैं।
