Best Places to visit near Amritsar: वीकेंड (Weekend) में हर कोई काम करने वाला रिलेक्स (Relax) और मूड फ्रेश (Mood Fresh) करने के लिए कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाता ही है। अगर आप पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में रहते हैं तो आज हम आपको वीकेंड में अमृतसर के पास घूमने की कई जगहों के बारे में बताएंगे। ये जगहें अमृतसर से ज्यादा दूर नहीं हैं। अमृतसर के पास जो घूमने की जगहें हैं, उनमें जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, धर्मशाला, चंबा, पालमपुर, पटनीटॉप, शिमला, चंडीगढ़, मनाली, गुलमर्ग आदि हैं।
जालंधर
जालंधर पंजाब के सबसे पुराने शहरों में से एक है। जालंधर शहर ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जालंधर ने खेल के सामान और हाथ के औजारों के सबसे अच्छे उत्पादकों में से एक के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अपना नाम बनाया है। यहां आप देवी तालाब, सेंट कैथेड्रल चर्च, करतारपुर गुरुद्वारा, तुलसी मंदिर, गुरुद्वारा तलहन साहिब जी, रघुनाथ मंदिर, इमाम नासिर मस्जिद और शिव मंदिर हैं। अमृतसर से जालंधर की दूरी महज 85 किलोमीटर है।
लुधियाना
लुधियाना पंजाब का वह शहर है, जो राज्य की ऐतिहासिक वास्तुकला से लेकर औद्योगिक कब्जे तक, सांस्कृतिक भोजन से लेकर कृषि गतिविधियों तक की संस्कृति को दर्शाता है। पूरे लुधियाना शहर में आपको पंजाब के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। लुधियाना पंजाब में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अमृतसर से लुधियाना की दूरी महज 142 किलोमीटर है।
गुरदासपुर
गुरदासपुर के बारे में कहा जाता है कि ये वह स्थान है, जहां राजा अकबर का राज्याभिषेक हुआ था। साथ ही ये वह स्थान भी है जहां पांडवों ने प्राचीन काल की गुफाओं का निर्माण किया था। गुरदासपुर शहर आश्चर्यजनक वास्तुकला के साथ कई मंदिरों, किलों और अन्य अद्भुत संरचनाओं का घर है। यहां देखने के लिए शाहपुर कंडी किला, महाकालेश्वर मंदिर, नूरपुर किला है। अमृतसर से गुरदासपुर की दूरी महज 75 किलोमीटर है।
पठानकोट
पंजाब का पठानकोट शहर पंजाब और जम्मू कश्मीर की सीमा के करीब स्थित है और तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। मंदिरों के अलावा पठानकोट अपने किलों के लिए भी प्रसिद्ध है। पठानकोट अपनी पश्मीना शॉल के लिए भी लोकप्रिय है। पठानकोट में शॉल खरीदने के लिए सबसे अच्छी जगह गांधी चौक और मिशन रोड है। यहां देखने वाली जगहों में जुगल टाउनशिप, शिव मंदिर काठगढ़ है। अमृतसर से पठानकोट की दूरी महज 115 किलोमीटर है।
