लाइफस्टाइल

Funny Jokes: हंसने पर मजबूर कर देंगे ये 10 मजेदार चुटकुले, दोस्तों और करीबियों का दिन बना देंगे स्पेशल

Funny Jokes in Hindi: किसी को अगर आप हंसाना चाहते हैं तो आज हम आपके साथ 10 ऐसे मजेदार चुटकुले शेयर कर रहे हैं, जिन्हें पढ़ने पर आपके साथ ही आपका दोस्त या करीबी भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

Image

Funny Jokes: 10 मजेदार चुटकुले।

Funny Jokes in Hindi: लाइफ (Life) में इंसान को हंसते (Laugh) रहना चाहिए। हंसने से न सिर्फ स्वस्थ्य रहेंगे, बल्कि आपका चेहरा भी हमेशा खुशनमा दिखाई देगा। कभी-कभी किसी को हंसाना काफी कठिन काम हो जाता है, ऐसे में आप ऐसे शख्स को हंसाने के लिए मजेदार चुटकुलों (Funny Jokes) का सहारा ले सकते हैं। जब आप उन्हें मजेदार चुटकुले (Jokes in Hindi) सुनाएंगे या फिर उनके मोबाइल फोन पर भेजेंगे तो वह जरूर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। आज हम आपके साथ ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले (Best Funny Jokes in Hindi) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं।

हिंदी में मजेदार चुटकुले (Funny Jokes in Hindi)

1. टीचर: बेटा, बताओ जान कैसे निकलती है?

पप्पू: खिड़की से।

टीचर: क्या मतलब?

पप्पू: दीदी कल ही एक लड़के से कह रही थी-

जान, खिड़की से निकल जाओ।

2. हाथी ने चींटी को प्रपोज किया।

चींटी ने जवाब दिया, “”मैं भी तुम से प्यार करती हूं।

हाथी: तो फिर शादी से क्यों मना करती हो।

चींटी: मैं तुम से कितनी बार कह चुकी हूं!

मेरे घर में इंटर-कास्ट शादी तो हो सकती है

लेकिन इंटर-साइज नहीं।

3. एक भिखारी रोज-रोज मांग कर खाते-खाते तंग आ गया था।

एक दिन उसने भगवान से प्रार्थना की – भगवान, मुझे खाने को ऐसा कुछ

दे जो खाने पर भी खत्म न हो...

भगवान बोले – ये ले बेटा …. च्यूइंग गम !

4. अमिताभ बच्चन और प्राण साहब बस स्टॉप पर खड़े थे।

बस आई, प्राण साहब बस में चढ़ गए, लेकिन अमिताभ नहीं चढ़े।

क्योंकि बस पर लिखा था,

रघुकुल रीत सदा चलि आई, ‘प्राण’ जाई पर ‘बचन’ न जाई

5. संता पार्टी से रात को देर से घर गया।

अगले दिन दोस्तों ने उससे पूछा:

बीवी ने कुछ कहा तो नहीं??

संता: न न, कुछ खास नहीं…

ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे!

6. पिता- बेटा, 5 के बाद क्या आता है?

बेटा- 6 और 7?

पिता- वाह मेरा समझदार बेटा। और 6,7 के बाद?

बेटा- 8,9,10।

पिता- क्या बात है बेटा वाह, और उसके बाद?

बेटा- गुलाम, बेगम, बादशाह।

7. छगन : मैं यहां नहीं रहूंगा! इतना छोटा सा कमरा।

ना तो कोई खिड़की है ओर ना बाथरूम! मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।

वेटर : लेकिन सर ये तो…

छगन : नहीं-नहीं, मुझे पैसे वापस दे दो!

वेटर : अबे गंवार ऊपर रूम में तो चल, यह तो लिफ्ट है!

8. एक ग़रीब आदमी बोला: – ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी!

अचानक यमदूत आया और बोला: – तुम्हारी जान लेने आया हूं.

आदमी बोला: – लो अब ग़रीब आदमी मज़ाक भी नही कर सकता?

9. अध्यापक ने एक बच्चे से पूछा –

हजार के बाद लाख, फिर करोड,

फिर अरब आता है, अरब के बाद क्या आता है?

छात्र ने कहा – सर! अरब के बाद ईरान आता है।

10. टीचर: तुम कहां पैदा हुए?

स्टूडेंट: सर, तिरुवनंतपुरम में.

टीचर: स्पेलिंग बताओ.

स्टूडेंट: सर, अब मुझे लगता है, मैं गोवा में पैदा हुआ था।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article