लाइफस्टाइल

सोने से पहले चेहरे पर इस कैप्यूल का तेल, एक हफ्ते में निखर उठेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 9, 2024, 07:30 AM IST

Benefits of Vitamin E Capsule: विटामिन ई कैप्सूल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर हो सकती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Benefits of Vitamin E Capsule

Benefits of Vitamin E Capsule: जब बात स्किन केयर की होती है तो लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के पीछे भागते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल की मात्रा होती है जो स्किन को डैमेज कर देती है। ऐसे में स्किन घरेलू नुस्खे के जरिए स्किन की देखभाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। स्किन केयर के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ई स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। इसे रोजाना रात को सोने से पहले अप्लाई करने से स्किन को कमाल के फायदे मिलते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना रात को विटामिन ई कैप्सूल का तेल किस तरह चेहरे पर अप्लाई करें।

ऐसे करें अप्लाई

इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल के तेल को लें। फिर इसमें मॉइस्चराइजर मिलाएं और रात को सोने से पहले चेहरे पर अप्लाई करें। ये त्वचा की रंगत सुधारने के साथ साथ स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी सहायक है।

विटामिन ई कैप्सूल के फायदे

विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। इसके साथ ही ये ड्राई स्किन की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। विटामिन ई कैप्सूल स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मददागार साबित होता है। वहीं अगर आप दाग-धब्बों की समस्या से परेशान हैं तो विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ग्लोइंग त्वचा की ख्वाहिश रखती हैं तो विटामिन ई कैप्सूल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article