लाइफस्टाइल

Basant Panchami Food: बसंत पंचमी पर अपने खाने को भी दें बसंती रंग, घर पर बनाएं ये 5 डिशेज, जश्न का मजा होगा दोगुना

Basant Panchami Food: बंसत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। खानपान से इस पवित्र मौके को आप और खास बनाना चाहते हैं तो आपको इन 5 पारंपरिक फूड्स को इस दिन जरूर बनाना चाहिए।

Image

basant panchami special foods list

Basant Panchami Food: बसंत पंचमी पर लोग अपने घरों में पूजा-पाठ करते हैं, पीली पोषाकों में तैयार होते हैं और पीले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग खिचड़ी बनाते हैं जबकि ऐसे कई फूड्स हैं और खास फूड रेसिपीज हैं जिन्हें आप वसंत पंचमी पर बना सकते हैं। इन रेसिपी की खास बात यह है कि इन्हें बनाना बेहद आसान है और आप इन्हें कभी भी बना कर खास सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इन बसंत पंचमी रेसिपी (Basant Panchami Special Food) के बारे में।

बसंत पंचमी रेसिपी (Basant panchami special food in hindi)

1) खिचड़ी

मकर संक्रांति की तरह ही बंसत पंचमी के दिन पीले चावल वाली खिचड़ी बनाना अच्छा रहता है। घर और जीवन में शांति के लिए इसका भोज मां सरस्वती को लगाना चाहिए। चावल और अरहर की दाल की खिचड़ी को मसालों से तैयार करें। पारंपरिक होने के साथ-साथ ये फूड टेस्टी भी होता है। परिवार के साथ इसका लुत्फ उठाना न भूलें।

2) केसर खीर

केसरिया खीर बसंत पंचमी पर कई जगह खाई जाती है। इसमें केरस डाल कर मखाना, चावल और ड्राई फ्रूट्स से खीर तैयार की जाती है। ये खीर पीले रंग की होती है और इसे आप पूजा के भोग में भी चढ़ा सकते हैं।

3) मालपुआ

मालपुआ, आटा, केसर, सूजी, मैदा, ड्राई फ्रूट्स और केला को मिला कर बनाया जाता है। इसमें आप गुड़ या चीनी दोनों में से किसी भी चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस, ध्यान रखें कि इसमें हाई कैलोरी होती है जो कि शरीर को कई प्रकार से एनर्जी देने में मददगार है।

4) रवा केसरी

रवा केसरी, सूजी, चीनी, घी, ड्राई फ्रूट्स और चुटकी भर केसर से बनती है। ये एक प्रकार का हलवा ही है। इसे आप भोग में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और घर में बना कर भी खा सकते हैं। ये खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद भी है।

5) केसरी चावल

बसंत पंचमी पर आप मीठा चावल बना सकते हैं। इस चावल की खास बात यह है कि इसमें केसर और गुड़ का इस्तेमाल होता है जो कि इसे एक केसरिया रंग देता है। इसे बनाने के लिए पहले चावल को सीटी लगा लें। फिर एक कढ़ाई में गुड़, पानी और केसर डाल कर मीठा घोल तैयार करें। फिर इसमें ये चावल मिला लें।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article