हर बार मेडिकल स्टोर भागने की जरूरत नहीं, घर पर First Aid Kit में रखें ये 10 आयुर्वेदिक चीजें, कई परेशानियों में देगी राहत

Ayurvedic First Aid Kit: क्या घर की फर्स्ट एड किट में दवाओं के साथ आयुर्वेदिक चीजें भी होनी चाहिए? एक्सपर्ट ने ऐसी 10 चीजें बताई हैं जिन्हें घर पर रखने से कई छोटी-मोटी परेशानियों से राहत पाई जा सकती है।

Ayurvedic First Aid Kit: आजकल हल्की-फुल्की परेशानी होते ही लोग दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पहुंच जाते हैं। लेकिन हर समस्या में दवा जरूरी हो, ऐसा नहीं है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां बताई गई हैं, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से शरीर की सामान्य परेशानियों में सहायक के रूप में किया जाता रहा है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर डॉ. दीक्षा भावसार सवालिया के मुताबिक, अगर सही सलाह के साथ इनका इस्तेमाल किया जाए, तो ये रोजमर्रा की कई दिक्कतों में मदद कर सकती हैं। हालांकि, इन्हें डॉक्टर की दवा का विकल्प नहीं समझना चाहिए। आइए जानते हैं इस आयुर्वेदिक First Aid Kit में क्या क्या शामिल है...

Ayurvedic First Aid Kit

घर की इमेरजेंसी हेल्थ किट में ये आयुर्वेदिक चीजें भी रखें

1. कब्ज में त्रिफला

अगर पेट रोज साफ नहीं होता, तो त्रिफला मददगार माना जाता है। यह पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है।

End of Feed