लाइफस्टाइल

Attitude Shayari: अपनी कहानी के लेखक हम खुद हैं, जो इच्छा करती है लिख देते हैं.., देखें किसी को जलाने की एटीट्यूड शायरी 2 लाइन

Attitude Shayari: सोशल मीडिया में अकसर हर विषय पर शायरियां वायरल होती रहती हैं। इन दिनों लोग एटीट्यूड शायरी खूब शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी इस तरह की शायरी का शौक रखते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं चंद बेहरीन एटीट्यूड शायरी। आप चाहें तो इन्हें अपने व्हाट्सएप या फेसबुक स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।

Image

Attitude Shayari in Hindi

Attitude Shayari Hindi 2 Line: शेर-ओ-शायरी की दुनिया में लगभग हर विषय पर गजब की कलमबंदी की गई है। शायरी का शौक रखने वालों की पसंद का शायरों ने बखूबी ध्यान रखा है। इन शायरों ने कभी इश्क पर शायरी लिख आशिकों की वाहवाही लूटी तो कभी मां की ममता को दो लाइनों में समेटकर खूब तालियां बटोरीं। कभी देश के शहीदों के लिए वीर रस की शायरी लिखी तो कभी विरह के दर्द को भी शायरी के रूप में पेश किया। सोशल मीडिया में अकसर हर विषय पर शायरियां वायरल होती रहती हैं। इन दिनों लोग एटीट्यूड शायरी खूब शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी इस तरह की शायरी का शौक रखते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं चंद बेहरीन एटीट्यूड शायरी:

Attitude Shayari 2 line

ये मत सोचना के आस छोड़ दी है,

बस अब मैंने तेरी तलाश छोड़ दी है !!

सिख ली जिसने अदा, गम में मुस्कराने की,

उन्हें क्या मिटाएगी गर्दिशे इस ज़माने की।

अकेला जीना है अकेला मरना है,

भाड़ में जाए दुनिया मुझे क्या करना है।

Attitude Shayari Boy

अपनी कहानी के लेखक हम खुद हैं

जो इच्छा कहती है लिख देते हैं।

माफी पर अपनाना सीखो,

गलती पर ठुकराना सीखो,

जहां पर न हो तुम्हारी जरूरत,

वहा से उठकर जाना सीखो !

माना की औरो के जैसे कुछ पाया नहीं मैंने,

पर खुश हूं क्योंकि,

खुद को गिराकर कभी कुछ उठाया नहीं मैंने।

Stylish Shayari Attitude Hindi

शरीफ रहोगे तो दुनिया बदनाम करेगी,

और बदनाम रहोगे तो दुनिया सलाम करेगी।

अपना कोई क्या बिगाड़ सकता है

अपनी तो क़िस्मत ही उसने लिखी है

जिसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

दुश्मन बने दुनिया तो इतना याद रखना मेरे दोस्त,

तेरा यार जिन्दा है तो तेरा हथियार जिन्दा है.

जिसको जो कहना है कहने दो, अपना क्या जाता है,

ये वक्त वक्त की बात है, और वक्त सबका आता है.

Attitude Shayari Punjabi

मेरे दो चार ख्वाब है जिन्हें मैं

आसमा से दूर चाहता हू्ं

ज़िन्दगी चाहे गुमनाम रहें पर

मौत मैं मशहूर चाहता हूं।

ना घमंड रखता हूं ना गुरुर रखता हूं

जिनसे मेरी बनती नहीं मैं खुद को उनसे दूर रखता हूं ..!

बुरे हालातों में और परेशान ना कर,

अगर इश्क़ करना है तो, ठीक से कर

वरना ये एहसान न कर।

Attitude Shayari in English Hindi

बादशाह हो या मालिक सलामी हम नही करते

पैसे हो या कोई राजकुमारी गुलामी हम नही करते।

बादशाह हो या मालिक सलामी हम नही करते

पैसे हो या कोई राजकुमारी गुलामी हम नही करते।

एटीट्यूड बहुत है मुझमें But

बेवजह दिखाता नहीं

और वजह मिलने पर गवाता नहीं..!!

Attitude Shayari Girls

अगर तुम्हे लगता है गलत हूं मैं,

तो सही हो तुम, थोड़ा अलग हूं मैं।

मत करो मेरी पीठ के पीछे बात जाकर कोने में।

वरना पूरी जिंदिगी गुज़र जाएगी रोने में।

गलत को गलत और सही को सही

कहने की हिम्मत रखता हूँ,

तभी मै रिश्ते आजकल कम रखता हूँ।

अब न ख़ुशी है, न ही कोई दर्द रुलाने वाला,

हम ने अपना लिया है हर रंग ज़माने वाला।

अगर आप भी एटीट्यूड शायरी पसंद करते हैं और चाहते हैं किसी को भेजना तो इन शायरियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ये शेर किसी के मोबाइल पर व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए भेज सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें अपने व्हाट्सएप या फेसबुक स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article