गोल और एकदम ही फुली मुलायम सी रोटी (Roti) के साथ फीकी दाल या सब्जी भी एकदम स्वादिष्ट लगती है। भारतीय थाली में रोटियां बहुत जरूरी हिस्सा है। नाश्ते से लेकर डिनर या स्नैक्स तक में नरम और गरम रोटी बेस्ट लगती है। लेकिन कई बार रोटियां बनाने के कुछ देर बाद ही सख्त और सूखी हो जाती हैं। खासकर टिफिन या सफर के लिए बनाई गई रोटियां ज्यादा देर तक सॉफ्ट नहीं रहती।
यह भी पढ़ें - 1 गिलास गन्ने के रस में कितनी चम्मच चीनी होती है
दरअसल, आपकी रोटी कितनी मुलायम बनेगी ये सिर्फ सेंकने पर नहीं बल्कि आटा गूंथने के तरीके पर भी निर्भर करता है। अगर आटा सही तरीके से तैयार किया जाए तो रोटियां घंटों तक मुलायम रह सकती हैं। कुछ लोग आटे में घी डालते हैं, तो कुछ दूध मिलाने की सलाह देते हैं। सही मात्रा और सही तकनीक अपनाने से आपकी रोटियां पूरे दिन सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनी रह सकती हैं।
यह भी पढ़ें - सरकारी स्कूलों में रोटी कैसे बनाई जाती है
आटा कैसे गूंथे
आटा हमेशा हल्के गुनगुने पानी से गूंथें। इससे आटा ज्यादा मुलायम बनता है और रोटियां सूखने की बजाय लंबे समय तक सॉफ्ट रहती हैं। ठंडे पानी से गूंथा आटा कई बार सख्त रोटियां देता है।
आटा में घी या दूध
आटा गूंथते समय 1-2 चम्मच घी या तेल डालने से आटा बढ़िया लगता है। इससे रोटी में नमी बनी रहती है और वह जल्दी कड़क नहीं होती। साथ ही साथ अगर आप बेहद नरम रोटियां चाहते हैं तो पानी के साथ थोड़ा दूध मिलाकर भी आटा गूंथ सकते हैं। दूध में मौजूद फैट रोटियों को लंबे समय तक मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

Ghee or Milk in kneading dough
आटा में क्या डाले घी या दूध कौन सा बेस्ट है
रोटियों को ज्यादा देर तक नरम रखने के लिए आटे में घी डालना सबसे अच्छा माना जाता है। घी आटे में नमी बनाए रखता है, जिससे रोटियां जल्दी सूखती या सख्त नहीं होतीं। खासकर टिफिन या सफर के लिए बनाई गई रोटियां घी डालने से लंबे समय तक मुलायम रहती हैं। दूध भी रोटियों को सॉफ्ट बनाता है, लेकिन घी जितना असर लंबे समय तक नहीं रहता। इसलिए नरम और स्वादिष्ट रोटियों के लिए थोड़ा घी मिलाकर आटा गूंथना बेहतर तरीका माना जाता है।
कई लोग तुरंत ही आटा गूंथकर रोटियां बनाने लगते हैं। लेकिन आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटियां न बनाएं। इसे 15-20 मिनट ढककर रखें। इससे आटा अच्छे से सेट होता है और रोटियां ज्यादा फूली और सॉफ्ट बनती हैं।
