गर्मियों का मौसम आते ही सड़क किनारे गन्ने के रस की दुकानों पर भीड़ लग जाती है। ठंडा-ठंडा गन्ने का रस शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और गर्मी से राहत भी पहुंचाता है। कई लोग इसे हेल्दी ड्रिंक मानकर दिन में एक से ज्यादा गिलास पी लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
यह भी पढ़ें - देसी साड़ी में छा गईं इंडिया-पाकिस्तान की हसीनाएं
हालांकि गन्ने के रस में जो शक्कर होती है, वो नेचुरल होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे बिना लिमिट के पिया जाए। एक गिलास रस शरीर में तेजी से शुगर पहुंचाता है, जो डायबिटीज, वजन बढ़ने या हाई कैलोरी इनटेक जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए इसका सही मात्रा में सेवन करना जरूरी है। अगर आप भी गर्मियों में भर-भर गिलास गन्ने का रस पीते हैं, तो पहले जान लीजिए कि एक गिलास में आखिर कितनी चम्मच चीनी के बराबर शुगर होती है।
एक गिलास गन्ने के रस में कितनी चीनी होती है?
गन्ने के रस में भरपूर मात्रा में शक्कर होती है। अगर आप एक गिलास के हिसाब से देखें तो, एक करीब 250 ml यानी एक सामान्य गिलास गन्ने के रस में लगभग 24 से 28 ग्राम नेचुरल शुगर पाई जाती है। जो कि, लगभग 6 से 7 चम्मच चीनी के बराबर मानी जाती है। दिन भर में इतनी या इससे अधिक शक्कर बहुत नुकसानदायक हो सकती है।

Ganne ke ras me kitni sugar hoti hai (Photo Credit - AI Image)
नेचुरल शुगर भी है नुकसानदायक
गन्ने के रस में मौजूद शुगर नेचुरल होती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने पर यह शरीर में कैलोरी बढ़ा सकती है। लगातार अधिक सेवन से वजन बढ़ने और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप दिन भर में एक बहुत बड़ा गिलास या फिर एक से ज्यादा गिलास गन्ने के रस का पी रहे हैं। तो शुगर स्पाइक के लिए रिस्की हो सकता है।
डायबिटीज या प्रीडायबिटीज से जूझ रहे लोगों को गन्ने का रस सीमित मात्रा में पीना चाहिए। क्योंकि गन्ने के रस में ग्लूकोज और सुक्रोज मौजूद होते हैं। जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ शुगर भी बढ़ा सकते हैं।
कितना गन्ने का रस पीना सही?
स्वस्थ व्यक्ति के लिए कभी-कभार एक गिलास गन्ने का रस ठीक माना जा सकता है। रोजाना कई गिलास पीना शरीर में अतिरिक्त शुगर और कैलोरी बढ़ा सकता है।
