Kids Lying Habit: बात-बात पर झूठ बोलने लगा है आपका बच्चा, तो इन उपायों से छुड़ाएं उसकी ये आदत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 06:14 AM IST

Kids Lying Habit: कई बार बच्चे झूठ बोलना सीख जाते हैं और उनके झूठ बोलने की ये आदत इततनी बढ़ जाती है कि वो बात-बात पर झूठ बोलते हैं। बच्चों के झूठ बोलने के पीछे कुछ कारण होते हैं, जिन्हें समझकर उनकी इस आदत को छुड़ाया जा सकता है। 

Kids Lying Habit: बात-बात पर झूठ बोलने लगा है आपका बच्चा, तो इन उपायों से छुड़ाएं उसकी ये आदत

Kids Lying Habit: अक्सर बच्चे कई बार माता-पिता से कुछ चीजों के बारे में झूठ बोलते हैं और कई बार झूठ बोलने की ये आदत इतनी बढ़ जाती है कि बच्चा बात-बात पर झूठ बोलने लग जाता है, जो बच्चे के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। ऐसी स्थिति से निपटना माता-पिता के लिए भी बड़ा मुश्किल होता है। पैरेंट्स को बच्चे की इस आदत पर ध्यान देना चाहिए, साथ ही उन्हें सच बोलने की आदत सिखानी चाहिए। इसके लिए वो किसी कहानी या फिर किसी पौराणिक कथा का सहारा ले सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं बच्चों के झूठ बोलने के कारणों और उनकी इस आदत को छुड़ाने के उपायों के बारे में, तो चलिए जानते हैं-

बच्चे को लग गई है झूठ बोलने की लत, तो इन उपायों से छुड़ाएं

बच्चे क्यों बोलते हैं झूठ

बच्चों की झूठ बोलने की आदत को छुड़ाने के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है कि आखिर वो झूठ क्यों बोल रहे हैं। दरअसल, उनके झूठ बोलने के निम्न कारण हो सकते हैं-

  • टीचर की डांट की वजह से
  • क्लास में नंबर कम आने पर 
  • घर में किसी चीज के टूटने या अन्य किसी नुकसान के होने पर
  • माता-पिता के सख्त व्यवहार की वजह से
  • पहले झूठ को छिपाने के लिए नया झूठ

ऐसे छुड़ाएं बच्चों के झूठ बोलने की आदत

बच्चों के झूठ बोलने की आदत को छुड़ाने के लिए सबसे पहले तो उन्हें प्यार से समझाना चाहिए, साथ ही झूठ बोलने के दुष्परिणामों के बारे में भी बताना चाहिए और सच बोलने के महत्व को सिखाना चाहिए, ताकि बच्चों में सदगुण आए और वो सच बोलना शुरू करें। इसके लिए आप किसी पौराणिक कथा का सहारा ले सकते हैं। 

बच्चों को गलती स्वीकार करना सिखाएं

कई बार बच्चे झूठ इसलिए भी बोलते हैं, क्योंकि वो अपनी गलती को स्वीकार नहीं कर पाते। ऐसे में उन्हें उनकी गलती स्वीकार करना सिखाएं। इसके लिए अगर वो कोई गलती करें, तो उन्हें डांटे नहीं, बल्कि प्यार से समझाएं, जिससे वो आपसे गलती को शेयर करने में भी हिचकिचाहट महसूस न करें। 

अपने व्यवहार में भी लाएं बदलाव

बच्चों के झूठ बोलने का एक कारण माता-पिता के सख्त स्वभाव का डर भी होता है। यदि किसी के माता-पिता छोटी सी गलती पर भी बहुत डांटते हैं, तो ऐसे में इस डर की वजह से बच्चा झूठ बोलना सीख जाता है। ऐसे में माता-पिता को अपने व्यवहार में भी थोड़ा बदलाव लाना चाहिए, ताकि आपका बच्चा आपसे किसी बात को छिपाए नहीं और अपनी किसी की गलती को आपसे बताने से डरे नहीं। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article