Remedies for Ringworm Scars: चेहरे की खूबसूरती छीन रहे हैं दाद के निशान, इन घरेलू उपाय से होंगे तुरंत दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 08:06 AM IST

Remedies for Ringworm Scars: दाद-खाज खुजली के निशान जिद्दी किस्म के होते हैं, जो आसानी से नहीं जाते। इन्हें दूर करने के लिए अगर आप तमाम तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे पुराने से पुराने निशानों को भी दूर करने में कारगर होते हैं।

Remedies for Ringworm Scars: चेहरे की खूबसूरती छीन रहे हैं दाद के निशान, इन घरेलू उपाय से होंगे तुरंत दूर

Remedies for Ringworm Scars: गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को दाद-खाज खुजली हो जाती है। दाद-खुजली को दूर करने के लिए बाजार में तमाम तरह की क्रीम और दवाइंया उपलब्ध हैं, जिनके इस्तेमाल से दाद और खुजली तो दूर हो जाते हैं, लेकिन पीछे रह जाते हैं इनके निशान। ये निशान अगर चेहरे पर हो जाएं, तो चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है। इस स्थिति से बचने और दाद के निशान मिटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं जा सकते हैं, जो किसी भी तरह के निशान को दूर करने में कारगर होते हैं। तो चलिए जानते हैं दाद के निशान को दूर करने के लिए कौन-से घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करें-

दाद की वजह से हुए दाग-धब्बों को दूर करने के लिए शहद काफी फायदेमंद होता है। शहद को इस्तेमाल करने के लिए पहले चेहरे को अच्छे से धो लें, फिर शहद में क्रिस्टलाइज्ड शक्कर डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को निशान पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। दो हफ्तों तक ऐसा करने से दाग-धब्बे जल्दी दूर हो जाएंगे।  

दाद के निशानों की नींबू करेगा छुट्टी

विटामिन सी से भरपूर नींबू स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। नींबू के इस्तेमाल से सालों पुराना निशान भी दूर हो सकता है। दाद के निशान को दूर करने के लिए नींबू के दो चम्मच रस में 2 चम्मच चीनी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। पेस्ट सूखने के 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। रात में इस पेस्ट को लगाना ज्यादा असरदार होता है।  

निशान मिटाने में कारगर जैतून का तेल 

किसी भी तरह के निशान को मिटाने के लिए जैतून का तेल बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है, जो निशान को मिटाने और स्किन को निखारने का काम करता है। इसके लिए आप जैतून के तेल से निशान वाली जगह पर मालिश करें। जैतून के तेल की जगह नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर कर सकते हैं।  

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article