Thick Eyebrows: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में जितना रोल आंखों का होता है, उतनी ही जरूरी आईब्रोज का सुंदर होना जरूरी होता है। दरअसल, आई ब्रो चेहरे को एक अच्छी शेप के साथ ही अच्छा लुक भी देती हैं। ऐसे में घनी आई ब्रो पाने की इच्छा हर लड़की करती है, क्योंकि अब पतली आई ब्रो का फैशन नहीं रहा है, इब सभी को घनी और मोटी आई ब्रो चाहिए। हालांकि, कई लड़कियां ऐसी भी हैं, जिनकी आई ब्रो काफी पतली और छोटी होती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आई ब्रोज को घना और लंबा बनाने के कुछ घरेलू तरीकों के बारें में, तो चलिए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
आई ब्रो के लिए फायदेमंद है विटामिन ई का तेल, ऐसे लगाएं
विटामिन E का तेल
यदि आप अपनी आई ब्रोज का घना करना चाहते हैं, तो इसके लिए विटामिन ई तेल लगा सकते हैं। दरअसल, विटामिन ई के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को बढ़ने में मदद करते हैं। साथ ही कमजोर बालों को मजबूत बनाने में कारगर होते हैं। इसके लिए आप विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर उस तेल को आई ब्रोज पर लगाकर मसाज करें, इसे आई ब्रो घनी हो जाएंगी।
प्याज का रस
बालों के लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, प्याज के रस में कई ऐसे गुण होते हैं, जो बालों को बढ़ने तो मदद करते ही हैं, साथ ही बालों को मजबूत भी बनाते हैं। इसके लिए आप प्याज का रस लें और उसे कॉटन की सहायता से आईब्रो पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
नारियल का तेल
नारियल का तेल भी आइब्रो के बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, बाल प्रोटीन से बने होते हैं और नारियल तेल से मालिश करने से बालों को प्रोटीन मिलता है। इसलिए आप रोज रात को सोने से पहले आई ब्रोज पर नारियल के तेल से मसाज करें और इसे रातभर ऐसे ही रहने दें। इससे आपको आई ब्रोज में बहुत जल्दी फायदा देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

