Essential Lessons For Kids: यह गाना तो आपने जरूर सुना होगा 'बच्चे मन के सच्चे' यह बात बिल्कुल सही है। बच्चे मन के सच्चे होते हैं। दिल के साफ होते हैं। अच्छा और बुरा का उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं होता है। उन्हें जो भी प्यार से बात कर लेता है वे उनको अच्छा समझने लगते हैं और वहीं कोई भी उन्हें उनकी गलती पर जरा सा भी डांट दे तो उनके लिए वे बुरे हो जाते हैं। बच्चों को सही और गलत की समझ नहीं होती है। ऐसे में वे कई बार उन लोगों पर विश्वास कर लेते हैं, जिन पर नहीं करना चाहिए। बच्चे थोड़ी सी खुशी के लिए किसी भी अजनबी से दोस्ती कर लेते हैं, लेकिन कई बार यह गलती बड़ी घटना को अंजाम दे देती है। ऐसे में हर मां बाप की सबसे पहले ड्यूटी यही होती है कि अपने बच्चों को उन बातों से रूबरू कराएं जो उनके लिए फायदेमंद हो। उनको अच्छी और बुरी चीजों के बारे में बताएं। अजनबियों से कैसे दूर रहना है। इस बात की भी जानकारी बच्चों को देनी चाहिए। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जो हर मां बाप को अपने बच्चों को जरूर समझाना चाहिए।
अनजान व्यक्ति से बात करने के लिए रोके
बच्चों को इस बात की जानकारी जरूर देनी चाहिए कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति जिससे वे कभी नहीं मिले हैं, उन लोगों से दूरी बनाएं। कोई किसी भी चीज का लालच जितना भी दें उनकी बातों पर नहीं आना चाहिए। यह बात जरूर बताएं कि अनजान व्यक्ति उन्हें हानि पहुंचा सकता है।
बच्चों से रहे फ्रेंडली
बच्चों के साथ फ्रेंडली रहे ताकि उन्हें आपसे डर न लगे। वे खुलकर अपनी बात आपसे कह सके। कई बार बच्चे अपनी समस्या मां-बाप को बताना चाहते हैं, लेकिन मां बाप के डर की वजह से वे चुप हो जाते हैं। ऐसे में बच्चों से फ्रेंडली रहना चाहिए। ताकि वे हर एक बात आपसे खुलकर शेयर करें।
अनजान व्यक्ति के प्रति बनाएं भय
बच्चों के अंदर इस बात का थोड़ा डर बैठाएं कि कोई भी अनजान व्यक्ति उनके साथ कुछ बुरा कर सकता है। उन्हें खाने-पीने की चीजें देखकर बहला-फुसलाकर उन्हें अपने साथ ले जा सकता है और हानि पहुंचा सकता है। इस बात की जानकारी अपने बच्चों को जरूर दें, ताकि उनके अंदर भय बना रहे और वह किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत न करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

