Chia Seed Face Pack: मुंहासे और दाग-धब्बे कुछ ही दिन में हो जाएंगे गायब, बस चिया सीड्स में मिलाकर लगाएं ये चीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2020, 01:28 PM IST

Chia Seed Face Pack Benefits: सुपर फूड्स चिया सीड्स सेहत के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में त्वचा के लिए चिया सीड्स में इन चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं।

Chia Seed Face Pack: मुंहासे और दाग-धब्बे कुछ ही दिन में हो जाएंगे गायब, बस चिया सीड्स में मिलाकर लगाएं ये चीज

त्वचा की देखभाल के लिए लोग तरह तरह के प्रोड्क्ट इस्तेमाल करते हैं। कास्मेटिक प्रोडक्ट से लेकर घरेलू तरीके भी अपनाते हैं। कॉस्टमेटिक प्रोडक्ट की तुलना में घरेलू नुस्खे अधिक फायदेमंद माने जाते हैं। वहीं अगर आप हेल्थ फ्रीक हैं तो आपने चिया सीड्स के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा। वजन कम करने के लिए पानी में मिलाकर चिया सीड्स का सेवन करना सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। बता दें कि स्वास्थ्य के साथ-साथ चिया सीड्स त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। 

चिया सीड्स कैल्शियम, मैंगनीज, प्रोटीन, और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत हैं। इसमें एंटी एजिंग की समस्या से लड़ने की क्षमता है और यह मुंहासे के निशान को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक आ जाती है। आइए जानते हैं त्वचा के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं।

त्वचा के लिए चिया सीड्स का ऐसे करें इस्तेमाल
चिया सीड्स गुणों से भरे होते हैं जो आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन चिया सीड्स के साथ नारियल तेल और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है तो गुणों में वृद्धि हो जाती है। क्योंकि नारियल तेल आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नींबू मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।

सामाग्री
2 चम्मच चिया सीड्स
आधा कप नारियल तेल
एक चम्मच नींबू के रस


बनाने की विधि

  • एक कटोरी में इन सभी सामाग्री मिला लें और इसमें चिया सीड्स को करीबन 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • 15 मिनट के बाद, आप देखेंगे कि यह जेल की तरह हो गया है और अब इसे आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट या जब तक यह पूरी तरह से सूख न जाए। चेहरे पर लगे रहने दें।
  • चेहरे पर लगाने के बाद सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

चिया सीड्स, शहद और ऑलिव ऑयल
चिया सीड्स मुंहासे, काले धब्बे, और निशान को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इन त्वचा संबंधी परेशानियों को कम करने के लिए शहद, जैतून का तेल को चिया सीड्स में मिलाएं। इससे काफी फायदा मिलेगा।

सामाग्री
एक चम्मच शहद
दो चम्मच चिया सीड्स
एक चम्मच ऑलिव ऑयल


बनाने की विधि

  • चिया सीड्स को 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
  • 20 मिनट बाद जब यह टाइट तो इसमें शहद, जैतून का तेल मिक्स करें और अब अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 15 से 20 सेकेंड के लिए छोड़ दें।
  • थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धोएं, फिर थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से साफ करें। इससे त्वचा के खुले रोमछिद्र बंद हो जाएंगे।
End of Article