Monalisa Fitness Tips: 39 की उम्र में भी जबरदस्त बोल्ड दिखती हैं मोनालिसा, जानें उनका फिटनेस मंत्रा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 08:23 PM IST

Monalisa Fitness Tips: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने बोल्डनेस को लेकर खूब चर्चा में रहती है। फैंस उनकी स्लिम और फिट फिगर के दीवाने हैं। खास बात तो यह है कि 39 की उम्र में भी मोनालिसा अपनी हॉटनेस से लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा देती है।

Monalisa Fitness Tips: 39 की उम्र में भी जबरदस्त बोल्ड दिखती हैं मोनालिसा, जानें उनका फिटनेस मंत्रा
Photo Credit: Instagram

Monalisa Healthy Fitness Tips: भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास अपने जलवे से सभी को इंप्रेस करने का मौका नहीं छोड़ती। सोशल मीडिया पर मोनालिसा अक्सर फोटो वीडियो शेयर करती रहती है, जिसमें उसका बोल्ड लुक देखने को मिलता है। एक्ट्रेस ज्यादातर बोल्ड, बिकिनी और शॉर्ट्स में नजर आती है। खास बात तो यह है कि मोनालिसा 39 साल की हैं और इस एज में भी वह इतनी हॉट है कि सभी एक्ट्रेस को टक्कर देती है। फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने हैं। खूबसूरती के मामले में भी मोनालिसा की जितनी तारीफ की जाए कम ही है।

बोल्ड फोटो और टोंड बॉडी की खूब होती है तारीफ

मोनालिसा के बोल्डनेस की खूब तारीफ की जाती है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर मोनालिसा अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। बिकनी और ब्रालेट में उनके कई फोटो-वीडियो देखने को मिलते हैं। मोनालिसा की खूबसूरती और बोल्डनेस के साथ ही लोग उनकी फिटनेस के भी कायल हैं। 39 साल में भी मोनालिसा की जबरदस्त फिटनेस देख सभी हैरान रहते हैं। इस उम्र में भी वह हमेशा टोंज और कर्वी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

क्या है मोनालिसा की फिटनेस का राज

मोनालिसा की बोल्डनेस और फिटनेस देक हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर मोनालिसा की फिटनेस का राज क्या है। जानते हैं मोनालिसा को खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए क्या करती हैं, क्या है मोनालिसा के फिटनेस टिप्स। मोनालिसा फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट लेती है और रोज एक्सरसाइज करती हैं। इसके साथ ही वह खूब पानी पीते हैं, जिससे उनके स्किन में ग्लो आता है।

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को फॉलो करती हैं मोनालिसा

बता दें कि मोनालिसा फिटनेस के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को फॉलो करती हैं। वह शिल्पा शेट्टी की डाइट टिप्स को अपनी लाइफ में आजमाती हैं और रोग योगासन करती है। साथ ही मोनालिसा शिल्पा की बुक 'द ग्रेट डाइट' को भी फॉलो करती हैं।

End of Article