Aloe Vera: खूबसूरत बाल और त्वचा पाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में नजर आने लगेगा फर्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2020, 05:39 PM IST

Aloe vera benefits: एलोवेरा त्वचा और बालों दोनों के लिए बेहतर माना जाता है, लेकिन कई लोगों को इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं मालूम होता है। बता दें कि इसके इस्तेमाल से कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Aloe Vera: खूबसूरत बाल और त्वचा पाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में नजर आने लगेगा फर्क
Photo Credit: Instagram

एलोवेरा स्वास्थ्य,वजन घटाने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस पौधे में पाया जाने वाला जेल काफी कड़वा होता है, लेकिन इसमें कई औधषीय गुण छिपे हुए होते हैं। जेल में लगभग 96 प्रतिशत पानी होता है। एलोवेरा में कई पोषक तत्व होते हैं, जिसे त्वचा और बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। एलोवेरा में सबसे प्रमुख तत्व एक जटिल कार्बोहाइड्रेट उर्फ ऐसमैनन होता है। यह पोषक तत्वों को विषाक्त पदार्थों से बचाने के लिए कोशिकाओं तक पहुंचने में मदद करता है।

एलोवेरा त्वचा में लगातार पोषण प्रदान करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम रहती है। इसे आप त्वचा के कट या फिर जल जाने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी, ई और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिसमें एंटी एजिंग के गुण छिपे हुए हैं। एलोवेरा को दो तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं, पहला उसके जेल को इस्तेमाल करें और दूसरा खाली पेट एलोवेरा जूस पिएं। एलोवेरा के जेल को त्वचा पर लगाने से फर्क कुछ ही दिन में नजर आने लगेगा।

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल 

  • एलोवेरा जेल लें और उसमें थोड़ा सा हल्दी,एक चम्मच शहद, एक चम्मच दूध और गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीबन 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद सूख जाने पर नॉर्मल पानी से धो लें।
  • मुंहासे कम करने के लिए एलोवेरा जेल में अखरोट, आंटे और शहद को अच्छी तरह से ब्लेंड करें। बता दें कि एलोवेरा में शहद मिलाने के लिए हीलिंग के गुण डबल हो जाते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम हो जाती है।
  • एलोवेरा जेल में खीरे का रस, दही, गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और अब नॉर्मल पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो यह पेस्ट काफी फायदेमंद है आपके लिए।
  • अगर आप स्क्रब करना चाहते हैं तो एक कप में हाफ एलोवेरा जेल डालें, उसमें एक कप चीनी और दो चम्मच नींबू का रस डालें। अब आप इसे स्क्रब के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, यह त्वता की मृत कोशिकाओं को हटाकर निखार लाएगा। इसे आप चेहरे के साथ हाथ और पैरों पर भी स्क्रब करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए एलोवेरा 
एलोवेरा में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं जो स्कॉल्प पर मृत त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। यह एक कंडीशनर के रूप में काम करता है जो आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। यह बालों के ग्रोथ को बढ़ाता है,स्कॉल्प में खुजली होने से रोकता है और रूसी को कम करता है। एलोवेरा में एक कैमिकल होता है जो कि कैरेटीन के सामान होता है। जो बालों को टूटने से बचाता है। 

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा जेल लें और उसमें बराबर की मात्रा में नारियल का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को रात में अपने बालों में लगाकर छोड़ दें। सुबह अपने बालों को धो लें। आप देखेंगे कि बालों में रौनक आ गई है और पहले से काफी मुलायम हो गए हैं। 

End of Article