शादी टूटने के बाद प्यार का क्या होता है? अर्जुन रामपाल के अनुभव से समझिए कैसे बदलती है रिश्तों की सूरत

Arjun Rampal Relationship Advice: अर्जुन रामपाल का मानना है कि किसी रिश्ते का अंत सम्मान और प्यार के साथ होना चाहिए, क्योंकि उसी भावना के साथ उसकी शुरुआत हुई थी।

Arjun Rampal Relationship Advice: करीब दो दशक तक साथ रहने के बाद जब कोई रिश्ता खत्म होता है, तो सिर्फ पति-पत्नी ही नहीं, बल्कि प्यार, भरोसा और साझा यादें भी एक नए मोड़ पर पहुंच जाती हैं। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपने तलाक के दौर को याद करते हुए कहा कि उनकी शादी काम नहीं कर रही थी और यह उनके जीवन का सबसे मुश्किल समय था। उन्होंने माना कि प्यार हमेशा एक जैसा नहीं रहता, क्योंकि इंसान भी समय के साथ बदलता रहता है। कई बार दो लोग एक-दूसरे के साथ उसी गति से नहीं बदल पाते और रिश्ते में दूरी आने लगती है।

Arjun Rampal

तलाक के बाद रिश्ते और प्यार पर अर्जुन रामपाल की सलाह (Photo: Arjun Rampal Insta)

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि शादी टूटने का मतलब यह नहीं है कि प्यार पूरी तरह खत्म हो गया है। कई बार प्रेम की जगह निराशा, दुख, गुस्सा और अकेलापन ले लेते हैं। लंबे समय तक साथ रहने वाले लोगों के लिए अलगाव किसी शोक की तरह होता है, क्योंकि वे केवल अपने साथी को ही नहीं, अपनी पुरानी दिनचर्या, साझा सपनों और पहचान के एक हिस्से को भी खो देते हैं।

End of Feed