APJ Abdul kalam Birthday Wishes and Quotes: देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन कहे जाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था। हर साल 15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती मनाई जाती है। उनके जन्मदिवस को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. कलाम ने अपना पूरा जीवन पूरे भारत में बच्चों की शिक्षा और कल्याण में सुधार के लिए समर्पित कर दिया। 18 जुलाई 2002 को भारत के 11वें राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने देश के युवाओं और बच्चों के हित के लिए काम किया। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। आज हम आपके लिए एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही दिशा और मार्ग दिखाने का काम करेंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंता पर पढ़ें उनके अनमोल वचन।
APJ Abdul Kalam Inspirational Motivational Quotes in Hindi
1. आपका सपना सच हो, इससे पहले आपको सपना देखना होगा।
2. श्रेष्ठता एक सतत प्रक्रिया है, कोई हादसा नहीं।
3. छोटा लक्ष्य अपराध है, लक्ष्य बड़ा रखें।
4. जीवन एक मुश्किल खेल है। आप इंसान होने के अपने जन्मजात अधिकार को बरक़रार रखते हुए ही इसे जीत सकते है।
5. यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलें।
6. जो लोग मन से काम नहीं कर सकते, उन्हें जो सफलता मिलती है वो खोखली और आधी-अधूरी होती है जिससे आसपास कड़वाहट फैलती है।
7. इंसान को मुश्किलों की जरूरत पड़ती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किल बहुत ज़रूरी हैं।
8. आसमान की तरफ देखिए। हम अकेले नहीं हैं। पूरा ब्रह्मांड हमारा दोस्त है और वो उन्हीं को सबसे सर्वोत्तम देता है जो सपने देखते हैं, मेहनत करते हैं।
9. अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए तो और भी होंठ यह कहने के लिए इंतज़ार कर रहे होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी
10. आविष्कार करने का साहस दिखाएं, अंजाने रास्तों का सफ़र करें, असंभव लगने वाली चीजों को खोजें और समस्याओं पर विजय पाते हुए सफलता हासिल करें।
