लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: पॉल्यूशन से डल पड़ जाती है त्वचा? स्किन को इन घरेलू तरीके से करें डिटॉक्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:47 AM IST

Pollution in Delhi- Ncr: दिल्ली-एनसीआर में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। बुधवार की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर देखने को मिली। ऐसी दमघोंटू हवा त्वचा के लिए काफी हानिकारक है।

Image

Skin Care Tips: पॉल्यूशन से डल पड़ जाती है त्वचा? स्किन को इन घरेलू तरीके से करें डिटॉक्स

Glowing And Healthy Skin Tips: एयर पॉल्यूशन का कहर देश के हर हिस्से में बरकरार है। इससे खांसी, जुखाम, दमा आदि के अलावा स्किन पर खुजली, जलन जैसी विकट परिस्थिति भी अमूमन देखी जाती है। इसके अलावा हवा के दुष्प्रभाव से कई बार सिर में खुजली भी आपको परेशान करने लगती है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं, घरेलू तरीके से स्किन को डिटॉक्स करके राहत पाया जा सकता है। आइए नेचुरल तरीके से स्किन केयर टिप्स के बारे में जान लेते हैं।

गुनगुने पानी के साथ नींबू रस: स्किन और बॉडी को डिटॉक्स रखने के लिए गुनगुने पानी में नींबू के रस का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को अंदर से क्लीन करता है। साथ ही यह स्किन को फेयर और ग्लोइंग भी बनाता है।

शहद और समुद्री नमक से करें स्क्रब: हेल्दी एंड फ्रेश स्किन के लिए हम फेस पर कई घरेलू तरीके को अपनाते हैं। इन्हीं नुस्खे में से एक है समुद्री नमक और शहद का स्क्रब। इससे हफ्ते में एक बार अपने फेस को स्क्रबिंग जरूर करें। ये डेड स्किन को रिमूव कर त्वचा को ताजा और ग्लोइंग बनाता है।

हरे साग-सब्जियों के जूस: रोजाना हरी सब्जियों का जूस पीने से बॉडी के साथ स्किन भी डिटॉक्स रहता है। ऐसे में आपको हर दिन पालक, पुदीना और हरा धनिया का जूस बनाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

नारियल तेल या ऑलिव ऑयल: हेल्दी स्किन के लिए मॉइस्चराइजेशन एक बेहतर विकल्प होता है। नेचुरल या घरेलू तरीके से स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए आप नारियल तेल को अपने रूटीन में फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो इसमें ऑलिव ऑयल मिक्स करके भी लगा सकते हैं। यह स्किन को डिटॉक्स करने के लिए सबसे बेहतर उपायों में से एक है।

नेचुरल फेस पैक: शहद, हल्दी, बेसन, नींबू और गुलाब जल को एकसाथ मिलाकर फेस पैक तैयार करलें। अब इस फेस पैक को कम से कम हफ्ते में दो बार लगाएं। यह एयर पॉल्यूशन से डल पड़ चुकी स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। इस फेसपैक को फॉलो करने से असर साफ नजर आने लगेगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article