शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं, लेकिन कुछ अंगूठियां अपनी कीमत से नहीं, बल्कि अपनी कहानी से खास बन जाती हैं। आमिर खान ने भी अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के लिए ऐसी ही एक खास वेडिंग रिंग चुनी। पहली नजर में यह एक सुंदर रूबी रिंग दिखाई देती है, लेकिन इसके पीछे कई महीनों की मेहनत और सैकड़ों लोगों की कारीगरी छिपी है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - मां की अलमारी से उधार मांग दुनिया का सबसे कीमती बैग ले आई Isha Ambani
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पत्नी की इस अंगूठी के लिए दुनिया की सबसे दुर्लभ रूबी में से एक की तलाश की गई। इसके बाद कई कारीगरों ने मिलकर इसे एक खूबसूरत डिजाइन में तैयार किया। यही वजह है कि यह रिंग सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि आमिर की तरफ से गौरी के लिए दिया गया बेहद खास और बेशकीमती तोहफा बन गई है।
तीन महीने तक चली खास रूबी की तलाश
इस अंगूठी के लिए कोई साधारण जेम नहीं चुना गया। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब तीन महीने तक अलग-अलग जगहों पर तलाश करने के बाद मेडागास्कर से एक बेहद रेयर नेचुरल रूबी चुनी गई। अंगूठी बनाने वाली ब्रांड के मुताबिक ऐसी क्वालिटी की रूबी दुनिया में बहुत कम देखने को मिलती है।
131 कारीगरों ने मिलकर किया तैयार
इस खास रिंग को बनाने में 131 कारीगरों ने अपनी कला दिखाई। किसी ने रूबी को आकार दिया, किसी ने हीरे जड़े, तो किसी ने पूरी फिनिशिंग पर काम किया। हर छोटी-बड़ी डिटेल पर बारीकी से ध्यान दिया गया, ताकि यह अंगूठी देखने में भी उतनी ही खास लगे जितनी इसकी कहानी है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - हाइट में पतियों से लंबी निकलीं आमिर की दुल्हन गौरी, लंबा दिखने के लिए लड़के फॉलों करें ये टिप्स
256 घंटे की मेहनत के बाद मिला अंतिम रूप
इस वेडिंग रिंग को तैयार करने में करीब 256 घंटे लगे। रूबी को मुलायम गोल आकार (कैबोशॉन कट) में तैयार किया गया और फिर इसे ताज से प्रेरित डिजाइन वाले माउंट में लगाया गया। इसके चारों ओर 40 प्राकृतिक हीरे जड़े गए, जिससे इसकी चमक और भी बढ़ गई।
यह वेडिंग रिंग सिर्फ महंगी होने की वजह से खास नहीं है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे सोच-समझकर तैयार किया गया। दुर्लभ रूबी, महीनों की तलाश, सैकड़ों कारीगरों की मेहनत और बारीक डिजाइन इसे एक यादगार तोहफा बनाते हैं। यही वजह है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की यह अंगूठी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि, आमिर ने इसके पहले भी गौरी को इसी ब्रांड की एक और दुर्लभ अंगूठी तोहफे में दी थी।
