आमिर खान की दुल्हनिया ने शादी में क्या पहना, गर्ल्स कैसे कर सकती हैं रिक्रिएट

आमिर खान संग शादी में गौरी स्प्रैट ने बहुत ही सिंपल और सुंदर सा लहंगा ब्लाउज पहना हुआ था। गौरी के लहंगे की काफी तारीफ हो रही है। देखें आमिर खान की तीसरी पत्नी ने शादी में क्या पहना, नई ब्राइड्स कैसे रिक्रिएट करें।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jul 6 2026, 16:18 IST
गौरी स्प्रैट का ब्राइडल लहंगाImage Credit : Instagram/Gauri Spratt01 / 07

गौरी स्प्रैट का ब्राइडल लहंगा

गौरी ने हैवी लाल या गोल्डन की जगह हल्के पेस्टल शेड का लहंगा चुना था। यह लुक सॉफ्ट, क्लासी और डे-फंक्शन या इंटीमेट वेडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगता है।

फुल स्लीव्स वाला ब्लाउजImage Credit : Instagram/Gauri Spratt02 / 07

फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज

गौरी का ब्लाउज फुल स्लीव्स में था, जिस पर नेट और कटवर्क की खूबसूरत डिटेलिंग नजर आई। यह डिजाइन मॉडर्न होने के साथ काफी रॉयल भी दिखता है।

दुपट्टा कैरी करने का अलग अंदाजImage Credit : Instagram/Gauri Spratt03 / 07

दुपट्टा कैरी करने का अलग अंदाज

उन्होंने दुपट्टे को सिर पर नहीं बल्कि दाईं तरफ एक कंधे पर सलीके से ड्रेप किया। इससे पूरा लुक साफ, हल्का और बेहद एलिगेंट नजर आया।

सामने की ओर लंबी चोटीImage Credit : Instagram/Gauri Spratt04 / 07

सामने की ओर लंबी चोटी

खुले बालों की बजाय उन्होंने बीच से मांग निकालकर लंबी चोटी बनाई। चोटी को आगे की तरफ रखा गया, जिससे लुक में ट्रेडिशनल टच जुड़ गया।

फूलों से सजा हेयरस्टाइलImage Credit : Instagram/Gauri Spratt05 / 07

फूलों से सजा हेयरस्टाइल

चोटी में छोटे-छोटे फूल लगाए गए, जो पूरे ब्राइडल लुक को फ्रेश और नेचुरल बना रहे थे। अगर आप हेवी हेयर एक्सेसरीज नहीं चाहतीं, तो यह स्टाइल आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है।

5Image Credit : Instagram/Gauri Spratt06 / 07

5

गौरी ने एक मल्टी-स्ट्रिंग नेकलेस के साथ चोकर पहना। इसके साथ बड़े मैचिंग ईयररिंग्स चुने, जिससे बिना जरूरत से ज्यादा जूलरी पहने भी लुक काफी रिच दिखाई दिया।

मेकअप रखा नेचुरलImage Credit : Instagram/Gauri Spratt07 / 07

मेकअप रखा नेचुरल

उनका मेकअप बहुत हल्का और ग्लोइंग था। न्यूड लिप्स, सॉफ्ट आई मेकअप और नेचुरल बेस ने आउटफिट और जूलरी को उभरने का मौका दिया। यही वजह है कि पूरा ब्राइडल लुक ओवरड्रेस्ड नहीं बल्कि बेहद ग्रेसफुल लगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!