Aam Panna vs Lemon Water: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और एनर्जी देने वाले देसी ड्रिंक्स की याद आने लगती है। चिलचिलाती धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग सबसे ज्यादा देसी ड्रिंक्स पर भरोसा करते हैं। जिसमें आम पन्ना और नींबू पानी दोनों ही प्रमुख हैं। ये दोनों ही भारतीय रसोई का हिस्सा हैं और सालों से गर्मी में राहत देने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है? कौन सा ड्रिंक गर्मी (Summer Drinks Benefits) को बेहतर तरीके से मात देता है? आइए जानते कौन सी ड्रिंक का चुनाव करना बेहतर होगा।
आम पन्ना
आम पन्ना कच्चे आम से बनाया जाने वाला देसी ड्रिंक है। इसमें आम के अलावा जीरा, काला नमक, पुदीना और चीनी या गुड़ मिलाया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। ये ड्रिंक स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक देने वाला भी माना जाता है। इसे आप रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
आम पन्ना के फायदे
- आम पन्ना में मौजूद पोषक तत्व आपको लू और हीट वेव से बचाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि खुले में काम करने वाले लोग इसे खूब पसंद करते हैं।
- इसमें मौजूद नमक और नेचुरल मिनरल्स शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद भुना जीरा और काला नमक पाचन को मजबूत करते हैं। खाना खाने के बाद आम पन्ना पीने से गैस और अपच में राहत मिल सकती है।
- कच्चे आम में विटामिन-सी और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं।
- आम पन्ना शरीर के तापमान को बैलेंस रखने में मदद करता है, जिससे शरीर में गर्मी का असर कम महसूस होता है।

आम पन्ना
नींबू पानी
नींबू पानी भारतीय घरों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली समर ड्रिंक है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह तुरंत ताजगी देने का काम करता है। इसे बनाने के लिए पानी के अलावा नींबू, नमक और चीनी की जरूरत होती है। विटामिन-सी से भरपूर ये ड्रिंक ये आपको एनर्जी से भर देती है। जिसे पीकर आप काफी रिफ्रेश फील करते हैं।
नींबू पानी पीने के फायदे
- नींबू पानी शरीर में पानी की कमी को तेजी से पूरा करता है। इसमें नमक और चीनी मिलाने से यह नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक बन जाता है।
- नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यही कारण है कि इसे अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है।
- लो कैलोरी वाला होने की वजह से नींबू पानी फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। लोग इसे वर्कआउट के दौरान पीना पसंद करते हैं।
- गर्मी के दिनों में थकान और सुस्ती महसूस होने पर ठंडा नींबू पानी तुरंत रिलेक्स करने में मदद करता है।

नींबू पानी
आम पन्ना या नींबू पानी क्या पिएं?
अगर बात तेज गर्मी में लू से बचाव और शरीर को ठंडा रखने की हो तो आम पन्ना ज्यादा कारगर ड्रिंक है। क्योंकि कच्चे आम की तासीर शरीर को ठंडक देने का काम करती है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति भी करती है।
इसके अलावा, यदि आप लो कैलोरी और इंस्टेंट एनर्जी देने वाले ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए नींबू पानी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यानी इन दोनों ड्रिंक्स के अपने अलग-अलग फायदे हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।
