Dahi भारतीय थाली का एक बहुत ही महत्वपूर्ण डिश है। जिसे हर मौसम में ही बड़े चाव से खाया जाता है। कोई इसे पराठों के साथ खाना पसंद करता है, तो कोई छाछ, रायता या लस्सी के रूप में सेवन करता है। दही को प्रोबायोटिक फूड माना जाता है, यानी इसमें ऐसे अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या सुबह खाली पेट दही खाना सही होता है या नहीं। वहीं दही कब खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - गाढ़ा दही जमाने के लिए कौन सा दूध लेना चाहिए
असल में दही शरीर के लिए फायदेमंद जरूर माना जाता है।लेकिन इसे खाने का सही समय, बॉडी टाइप पर भी काफी निर्भर करता है। कुछ लोगों को खाली पेट दही खाने से आराम महसूस हो सकता है, जबकि कुछ लोगों को इससे पेट में भारीपन या एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि खाली पेट दही शरीर पर किस तरह असर डाल सकता है।
सुबह भूखे पेट दही खाने से क्या होता है?
सुबह सुबह अगर आप खाली पेट दही खा लेते हैं। तो इससे आपके पाचन में सुधार हो सकता है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पेट के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह इम्यून सिस्टम की मजबूती तो शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी भी दूर करने में मददगार है। सुबह सीमित मात्रा में दही खाने से पाचन तंत्र को सपोर्ट मिल सकता है।

Khali pet dahi khane se kya hoga
इसी के साथ साथ ये पेट को और शरीर को ठंडक देने का भी काम करता है। हालांकि यह समझना जरूरी है कि, दही सुबह खाली पेट खाना हर किसी के लिए सही नहीं है। खासतौर से जिन लोगों को अक्सर सर्दी, साइनस, एसिडिटी आदि की समस्या होती रहती है।
दही कैसे खाएं
सुबह खाली पेट अगर आप संतुलित मात्रा में दही का सेवन करेंगे तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि आप सुबह दही में ज्यादा चीनी मिलाकर खाना हेल्दी विकल्प नहीं माना जाता। चाहें तो इसमें फल या भुना जीरा मिलाया जा सकता है। बहुत ज्यादा खट्टा या पुराना दही पेट के लिए भारी पड़ सकता है। इसलिए हमेशा ताजा दही खाना बेहतर माना जाता है।
