आज क्या है 13 फरवरी 2026 को, आज वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, आज किस डे है क्या
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Feb 13, 2026, 05:45 AM IST
Aaj kya hai 13 February 2026 (Aaj Kaun Sa Day Hai Valentine week ka), Aaj Kiss Day Hai Kya: फरवरी 2026 के महीनों में प्यार का खास हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक चल रहा है। 7 फरवरी 2026 से इसकी शुरुआत हुई थी। अभी तक रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, टेडी डे, हग डे आदि मनाए जा चुके हैं। यहां आप वैलेंटाइन वीक 2026 के आज के दिन (Which Day Today in Valentine Week 2026) के बारे में। यहां जानें कि आज 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन हफ्ते का कौन सा दिन मनाया जा रहा है। क्या आज किस डे मनाया जाएगा।
आज वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है (Pic: AI Image TNN)
Aaj kya hai 13 February 2026 (Aaj Kaun Sa Day Hai Valentine week ka), Aaj Kiss Day Hai Kya: फरवरी का महीना आते ही हवाओं में एक अलग सी मिठास घुल जाती है। 7 फरवरी से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और आज 13 फरवरी 2026, इस प्यार भरे हफ्ते का बेहद खास दिन मनाया जा रहा है - किस डे। अगर आप भी सुबह से सोच रहे हैं कि आज वैलेंटाइन वीक का कौन सा डे है- तो जवाब साफ है कि आज Kiss Day है।
आज क्या है 13 फरवरी 2026 को, क्या आज किस डे है
फरवरी का महीना प्यार और एहसासों का मौसम लेकर आता है। इन दिनों वैलेंटाइन वीक 2026 चल रहा है। आज इसका सातवां दिन यानी 13 फरवरी को किस डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बिना शब्दों के अपनी फीलिंग्स जताने का खास मौका देता है। कपल्स के लिए यह रिश्ते में नजदीकी और भरोसे को महसूस करने का पल होता है। वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले आने वाला यह दिन प्यार को एक नई मिठास दे जाता है। यह दिन सिर्फ एक औपचारिक तारीख नहीं, बल्कि भावनाओं को बिना शब्दों के जताने का मौका है। एक छोटा सा किस कभी-कभी वह सब कह जाता है, जो लंबे-लंबे संदेश भी नहीं कह पाते।
वैलेंटाइन वीक में किस डे कब आता है?
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इसके बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे और 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इन सभी पड़ावों के बाद 13 फरवरी को आता है किस डे यानी हग डे के ठीक अगले दिन और 14 फरवरी के वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले। इस लिहाज से देखा जाए तो किस डे रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियों का एक अहम पड़ाव है। यह दिन प्यार के इजहार को एक और कदम आगे ले जाता है।

valentine week 2026 date calendar
किस डे का क्या मतलब होता है
अक्सर किस डे को सिर्फ कपल्स से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका दायरा इससे कहीं बड़ा है। प्यार सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं होता। कई लोग इस दिन अपने माता-पिता के माथे पर किस करके आभार जताते हैं, तो कुछ अपने बच्चों के गालों पर प्यार भरा चुंबन देकर अपनापन दिखाते हैं। दरअसल, एक किस भरोसे, स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक भी है। यह बताता है कि सामने वाला आपके लिए कितना मायने रखता है। रिश्तों में यह छोटी सी अभिव्यक्ति बड़ी गर्माहट घोल देती है।
किस डे का इतिहास क्या है
किस डे का कोई आधिकारिक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तो नहीं मिलता, लेकिन पश्चिमी देशों में वैलेंटाइन वीक के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ी। प्राचीन रोमन सभ्यता से लेकर आधुनिक दौर तक, चुंबन को हमेशा प्रेम और सम्मान का प्रतीक माना गया है। समय के साथ यह परंपरा युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गई। सोशल मीडिया के दौर में Kiss Day ने और भी रफ्तार पकड़ ली है। आज यह दिन सिर्फ रोमांटिक इशारों तक सीमित नहीं, बल्कि भावनाओं की सहज अभिव्यक्ति का प्रतीक बन चुका है।
किस डे की प्यार भरी विशेज
किस डे पर शब्द कम पड़ जाते हैं, लेकिन एहसास नहीं। अगर आप अपने पार्टनर को एक सादगी भरा और दिल को छू लेने वाला मैसेज भेजना चाहते हैं, तो ये नए विशेज आपके काम आ सकती हैं -
- तुम्हारे साथ बिताया हर पल खास है, और एक प्यारी सी किस उस पल को यादगार बना देती है। हैप्पी किस डे।
- तुम्हारे करीब आकर जो सुकून मिलता है, वही मेरी दुनिया है। किस डे पर बस इतना कहना है - तुम बहुत खास हो।
- एक मासूम सी किस में जितना प्यार छुपा होता है, उतना शायद हजार शब्दों में भी नहीं। हैप्पी किस डे माय लव।
- तुम्हारी मुस्कान और एक हल्की सी किस, मेरी सारी थकान दूर कर देती है। आज का दिन तुम्हारे नाम।
- रिश्ता वही खूबसूरत है, जिसमें एहसास सच्चे हों। एक प्यारी सी किस के साथ, तुम्हें ढेर सारा प्यार।
- तेरे साथ हर दूरी छोटी लगती है, क्योंकि एक किस में ही पूरा अपनापन मिल जाता है। हैप्पी किस डे।
- ना कोई दिखावा, ना कोई शोर… बस एक सादगी भरा प्यार और एक मीठी सी किस। यही है मेरा इजहार।
किस डे के बाद कौन सा दिन आता है
13 फरवरी के बाद आता है 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे। कपल्स इस दिन अपने प्यार का जश्न मनाते हैं, साथ समय बिताते हैं और यादें बनाते हैं।
