लाइफस्टाइल

आज क्या है 12 फरवरी 2026 को, आज वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, आज हग डे है क्या

Aaj kya hai 12 February 2026 (Aaj Kaun Sa Day Hai Valentine week ka): फरवरी में इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है। 7 फरवरी 2026 से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अभी तक रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, टेडी डे आदि मनाए जा चुके हैं। यहां पढ़ें वैलेंटाइन वीक 2026 के आज के दिन के बारे में। यहां जानें कि आज 12 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन हफ्ते का कौन सा दिन मनाया जा रहा है।

Image

आज वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है (Pic: AI Image)

Aaj kya hai 12 February 2026 (Aaj Kaun Sa Day Hai Valentine week ka): 7 फरवरी 2026 से वैलेंटाइन वीक चल रहा है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। ऐसे तो वैलेंटाइन वीक का हर दिन अपने आप में खास होता है, लेकिन इसी बीच में 12 फरवरी को मनाया जाने वाला हग डे कुछ अलग ही एहसास लेकर आता है। गले मिलना एक ऐसा तरीका है, जिसमें शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानते हैं आज 12 फरवरी 2026 को मनाए जाने वाले हग डे के बारे में जानकारी।

आज 12 फरवरी 2026 को क्या है

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी तक यह सिलसिला चलता है। इस पूरे हफ्ते में हर दिन प्यार जताने का एक खास अंदाज होता है। 12 फरवरी को मनाया जाता है हग डे, यानी गले मिलने का दिन। हग डे सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका के लिए नहीं, बल्कि हर उस रिश्ते के लिए है जहां दिल से जुड़ाव है। एक सच्चा और गर्मजोशी भरा आलिंगन बिना शब्दों के भी बहुत कुछ कह जाता है। कभी-कभी जो बातें हम कह नहीं पाते, वो एक हग आसानी से कह देता है।

हग डे कब आता है वैलेंटाइन वीक में

वैलेंटाइन वीक की पूरी टाइमलाइन देखें तो टेडी डे छठे स्थान पर आता है। 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज़ डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे के बाद 12 फरवरी को हग डे आता है। मनाया जाता है। इस तरह चॉकलेट की मिठास के बाद यह दिन रिश्तों में सॉफ्टनेस, केयर और इमोशनल कनेक्शन को और गहरा करता है। इसके बाद 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा।

valentine week 2026 date calendar

valentine week 2026 date calendar

इस पूरे हफ्ते का मकसद यही है कि हम अपने रिश्तों को थोड़ा समय दें। सिर्फ रोमांटिक रिश्ते ही नहीं, बल्कि दोस्ती, परिवार और अपनापन—हर रिश्ता इस हफ्ते में खास बन सकता है।

हग डे पर क्या करते हैं

हग डे मनाने के लिए किसी बड़े आयोजन की जरूरत नहीं होती। बस सच्चे मन से किसी अपने को गले लगाइए। अगर आप दूर हैं, तो एक प्यारा-सा मैसेज भेजकर भी यह एहसास दिला सकते हैं कि आप उनके साथ हैं। क्योंकि कभी-कभी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए बस एक सच्चा-सा हग ही काफी होता है।

हग डे का इतिहास

हग डे का कोई बहुत प्राचीन या धार्मिक इतिहास नहीं है। यह परंपरा पश्चिमी देशों से शुरू हुई, जहां वैलेंटाइन वीक को प्यार और अपनापन जताने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। धीरे-धीरे यह चलन दुनिया के दूसरे देशों में भी फैल गया और युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गया।

असल में, गले मिलना इंसानी भावनाओं की सबसे सहज और सच्ची अभिव्यक्ति है। मनोविज्ञान के अनुसार, जब हम किसी को गले लगाते हैं तो शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जिसे 'हैप्पी हार्मोन' भी कहा जाता है। इससे तनाव कम होता है और मन हल्का महसूस करता है। शायद यही वजह है कि वैलेंटाइन वीक में एक दिन खास तौर पर ‘हग’ के नाम कर दिया गया।

समय के साथ यह दिन सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं रहा। अब दोस्त, भाई-बहन और परिवार के सदस्य भी इस दिन एक-दूसरे को गले लगाकर अपने रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।

हग डे के अगले दिन कौन सा डे आता है?

वैलेंटाइन वीक में 12 फरवरी के हग डे के बाद 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। यह दिन भी प्यार की अभिव्यक्ति का एक और कदम माना जाता है। जहां हग डे अपनापन और सुरक्षा का एहसास देता है, वहीं किस डे रिश्ते में और नजदीकी और विश्वास का प्रतीक होता है। इसके बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे आता है, जो पूरे हफ्ते का सबसे खास दिन माना जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article