421 KM की ऊंचाई पर ISS में मचा हड़कंप, एयर लीक ने अंतरिक्ष यात्रियों की बढ़ाई चिंता; NASA ने भेजा अलर्ट

International Space Station: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में हवा के रिसाव की गंभीर समस्या की शिकायत दर्ज की गई। इसको लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों को अलर्ट जारी किया है।

International Space Station: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में हवा के रिसाव की गंभीर समस्या के चलते हड़कंप मच गया। ऐसे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अंतरिक्ष यात्रियों को अलर्ट जारी किया। नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसक्राफ्ट के अंदर शेल्टर लेने और इमरजेंसी सिचुएशन में संभावित रूप से स्टेशन खाली करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

Space Station

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (फोटो साभार: @Space_Station)

स्पेस स्टेशन में कहां हुआ लीक?

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में रूसी हिस्से में हवा के रिसाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की टीम फिलहाल अपने हिस्से में लगातार बढ़ रहे रिसाव को ठीक करने की कोशिशों में जुटी हुई है।

End of Feed